लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: बॉलीवुड में पुरुषों पर आधारित हिंदी फिल्मों का रहा बोलबाला

By भाषा | Updated: December 28, 2019 19:48 IST

पांचवे स्थान पर "मिशन मंगल" रही, जो भारतीय मिशन को मंगल ग्रह पर ले जाने वाली महिला वैज्ञानिकों पर आधारित है। जाने-माने फिल्म समीक्षक शैबाल चटर्जी ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "बॉलीवुड पुरुष प्रधान उद्योग है। माधुरी और श्रीदेवी की कुछ शानदार फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो यह हमेशा से ऐसी ही रहा है। वे दर्शकों को खींचती हैं। लेकिन सच कहूं तो, बॉलीवुड में पुरुषों पर आधारित फिल्मों का बोलबाला रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देआपको सिर्फ सही पुरुष अभिनेता की जरूरत होती है जो शुरुआती दो-तीन हफ्तों तक लोगों को सिनेमाघरों तक ला सके।फिल्म में वैसे तो अभिनेत्री वाणी कपूर और अनुप्रिया गोयनका ने भी अभिनय किया, लेकिन दोनों बहुत ही कम समय के लिये पर्दे पर नजर आई।

साल 2019 में बॉलीवुड में जिन फिल्मों का बोलबाला रहा उनमें से शीर्ष चार फिल्में पुरुषों पर आधारित थीं, वहीं इस क्रम में पांचवीं फिल्म "मिशन मंगल" हालांकि महिला वैज्ञानिकों पर आधारित थी लेकिन उसमें अकेले पुरुष अभिनेता अक्षय कुमार को ही अधिक तवज्जो दी गई। इस साल जो चार फिल्में शीर्ष पर रहीं, उनमें 'वॉर', "कबीर सिंह", "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" और "भारत" शामिल हैं ।

पांचवे स्थान पर "मिशन मंगल" रही, जो भारतीय मिशन को मंगल ग्रह पर ले जाने वाली महिला वैज्ञानिकों पर आधारित है। जाने-माने फिल्म समीक्षक शैबाल चटर्जी ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "बॉलीवुड पुरुष प्रधान उद्योग है। माधुरी और श्रीदेवी की कुछ शानदार फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो यह हमेशा से ऐसी ही रहा है। वे दर्शकों को खींचती हैं। लेकिन सच कहूं तो, बॉलीवुड में पुरुषों पर आधारित फिल्मों का बोलबाला रहा है।"

उन्होंने कहा, "बड़ी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि छोटी फिल्मों में भी पुरुषों का दबदबा रहा है। दुर्भाग्य से कुछ मामलों में तो फिल्म का विषय भी मायने रखता हुआ प्रतीत नहीं होता। आपको सिर्फ सही पुरुष अभिनेता की जरूरत होती है जो शुरुआती दो-तीन हफ्तों तक लोगों को सिनेमाघरों तक ला सके।" बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म "वॉर" रही जिसने 500 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिसमें रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने 'रॉ' के जासूसों की भूमिका निभाई है। फिल्म में वैसे तो अभिनेत्री वाणी कपूर और अनुप्रिया गोयनका ने भी अभिनय किया, लेकिन दोनों बहुत ही कम समय के लिये पर्दे पर नजर आईँ।

कई लोगों के लिये यह राहत की बात है कि "वॉर" ने शाहिद कपूर अभिनीत "कबीर सिंह" को पहले पायदान से उतार दिया, जिसमें दिखाए गए रोमांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि कबीर सिंह में शाहिद के अभिनय की तारीफ तो की गई, लेकिन इसमें दिखाए गए रोमांस को लेकर दर्शक बंटे हुए नजर आए। फिल्म ने 379 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, "उरी" 342 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रही। फिल्म 2016 में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। हालांकि फिल्म में यामी गौतम और कीर्ति कुल्हारी भी अहम भूमिका निभाई, लेकिन पुरुष कलाकारों ने अधिक वाहवाही लूटी।

सलमान खान की फिल्म "भारत" 325.58 करोड़ की कमाई के साथ चौथे स्थान पर रही। फिल्म में भारत के विभाजन के बाद पिता-पुत्र के जीवन को दर्शाया गया है। फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी ने अच्छा अभिनय किया, लेकिन यह अधिकतर समय सलमान खान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। मिशन मंगल 290 करोड़ की कमाई के साथ पांचवे स्थान पर रही। फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार अभिनय किया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपफ्लैश बैक 2019फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल