लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म: रेस 3 का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान खान का द‍िखा स्‍टाइल‍िश अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2018 14:06 IST

सलमान खान ने फिल्म का सोशल मीडिया के जरिए लोगो रिलीज किया था और अब फिल्म का फर्स्ट पोस्ट रिलीज कर दिया है। पोस्टर के जरिए सलमान खान का फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है।

Open in App

मुंबई (19 मार्च): सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का फैंस को जमकर इंतजार है। ऐसे में फिल्म का का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म का सोशल मीडिया के जरिए लोगो रिलीज किया था और अब फिल्म का फर्स्ट पोस्ट रिलीज कर दिया है। पोस्टर के जरिए सलमान खान का फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है।

सलमान खान ने खुद फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीद  पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'इस हफ्ते मिलाता हूं रेस 3 की फैमिली से, मेरा नाम है सिकंदर स्वार्थी पर निस्वार्थ।' दबंग खान का पोस्टर आते ही छा गया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर आते ही सलमान के चाहने वालों के बीच वायरल हो गया है। 

अभिनेता के इस लुक से ये साफ है कि वो फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। वहीं, जिस तरह से सलमान ने ट्वीट में लिखा है उससे साफ हो गया है कि इस हफ्ते फिल्म के बाकी के सितारें के पोस्टर भी रिलीज किए जाएगें।खबरों की मानें को सलमान खान ने पिछले कुछ सालों से फिल्मों में विलेन का किरदार नहीं निभाया था जिसके कारण उन्होंने 'रेस 3' में निगेटिव रोल को चुना। 

खास बात ये भी है कि सलमान ने पहली बार इस फिल्म में एक गाना भी लिखा है। कहा जा रहा है ये एक रोमांटिक गाना होगा। फर्स्ट पोस्ट और सलमान के लुक के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट भी साफ हो गई है।पोस्टर के जरिेए साफ कर दिया गया है कि ये फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया