लाइव न्यूज़ :

Shakuntala Devi First Look: विद्या बालन बनीं 'ह्यूमन कम्प्यूटर', बेहद हटकर है उनका ये लुक

By मेघना वर्मा | Updated: September 16, 2019 12:05 IST

शकुन्तला देवी को मानव कम्प्यूटर भी बुलाया जाता था। 1982 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी लिखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या बालन की अगली फिल्म मैथमैटिशियन शकुन्तला देवी की जिंदगी पर आधारित है।खबर है कि फिल्म में  सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी।

विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल की सक्सेस को इंज्वॉय कर रही हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म शकुन्तला देवी का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से जानी जाने वाली शकुन्तला देवी की इस बायोपिक में विद्या बालन का लुक अभी तक के उनके सभी किरदार से हटकर है।

इस मोशनपोस्टर की शुरुआत में बताया जाता है कि शकुन्तला देवी ने अपने मैथ्स की शुरुआत आम बच्चों की तरह वन वनजा वन से नहीं की थी। साथ ही ये भी बताया जाता है कि शकुन्तला देवी को ह्यूमन कम्प्यूटर क्यों बुलाया जाता है।

इसी के बाद शकुन्तला देवी के लुक में पिंक साड़ी पहने विद्या बालन दिखती हैं। छोटे बाल में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जारी की हुई नयी फोटो में पहले नए नंबर पर विद्या बालन और दूसरे और तीसरे नंबर पर कमप्यूटर और कैलकुलेटर को दिखाया गया है। इस फिल्म को अगले साल 2020 में रिलीज किया जाएगा। हलांकि अभी तक कोई डेट तय नहीं की गई है।

विद्या बालन ने ट्वीट करके लिखा, 'एक्सट्रा ऑर्डनरी है इनकी कहानी।'

लोग शकुन्ता देवी के इस मोशन पोस्टर का काफी पसंद कर रहे हैं। शकुन्तला देवी को मानव कम्प्यूटर भी बुलाया जाता था। 1982 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी लिखा गया है। उन्हीं की जिंदगी पर आधारित होगी विद्या बालन की आने वाली फिल्म। 

विद्या बालन की अगली फिल्म मैथमैटिशियन शकुन्तला देवी की जिंदगी पर आधारित होगी। साल 2019 के मध्य से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।   विद्या बालन की अगली फिल्म में  सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी। अब देखना होगा कि फिल्म लोगों के दिलों तक कितनी उतरती है।

टॅग्स :विद्या बालन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन के साथ काम करके बहुत मजा आया?, माधुरी दीक्षित ने कहा- ऐसा मौका, जिसे जाने नहीं दिया

बॉलीवुड चुस्कीमुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि महिलाएं कब सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करेंगी : विद्या बालन

बॉलीवुड चुस्कीजब विद्या बालन पर लगा 'मनहूस' होने का ठप्पा, बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने की राह नहीं थी आसान, बोलीं- "इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं..."

बॉलीवुड चुस्कीDo Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन का बोल्ड किरदार, 'दो और दो प्यार' का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई थाने पहुंची विद्या बालन, अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराई FIR; जानें क्या है मामला?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस