लाइव न्यूज़ :

Breathe Into The Shadows: अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए कब होगी रिलीज

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 17:16 IST

इस वेब सीरीज में अभिषेक के साथ अमित साध भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'ब्रीद: इन द शैडोज़' अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है।

Open in App
ठळक मुद्देवेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' से अभिषेक बच्चन का पहला लुक सामने आ चुका है। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक डार्क और इंटेंस मिजाज को दिखा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वेब सीरी 'ब्रीद' के नए सीजन से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। अब इस सीरीज का उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। 

वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' से अभिषेक बच्चन का पहला लुक सामने आ चुका है। अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक डार्क और इंटेंस मिजाज को दिखा रहा है। इसके साथ ही अभिषेक के हाथ में एक मैग्जीन भी है जिसमें एक गुमशुदा बच्चे के पोस्टर के साथ वह बैठे दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह वेब सीरीज पहले वाले पार्ट से काफी अलग और रोमांचक होगा। 

पिता के पास होगी बेटी को बचाने की चुनौती

रिलीज किए गए पोस्टर पर लिखा है कि एक पिता का प्यार एक जान बचा सकता है... या एक जान ले सकता है। वहीं इस लुक को लेकर अभिषेक बच्चन ने कहा, "अमेजन ओरिजिनल 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' के साथ मेरा डिजिटल ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने का रोमांच हाल ही में पिछले शुक्रवार को की गई घोषणा के साथ ज्यादा बढ़ गया है।"

अभिषेक बच्चन ने फर्स्ट लुक को लेकर ये कहा

अभिषेक बच्चन ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, "शो की लॉन्च डेट की घोषणा के बाद से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने नए दर्शकों से जुड़ने के लिए लगातार बेहतर होने के मेरे विश्वास को बढ़ावा मिला है। मैं अपनी पहली डिजिटल सीरीज लॉन्च के लिए खुश हूं जो रोमांचक, शैली-परिभाषित कंटेंट का एक उदाहरण है, जिसे हम अब अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं।"

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!