लाइव न्यूज़ :

Dhoni के बाद अब पर्दे पर दिखेगी गांगुली की 'दादागीरी', सौरव की चाहत ये एक्टर बने फिल्म का हीरो

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2020 14:15 IST

कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने खुद के बायोपिक को लेकर कहा था कि ऋतिक रोशन अगर उनकी बायोपिक में काम करें तो उन्हें खुशी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट की मानें तो सौरव गांगुली और करण जौहर बायोपिक के सिलसिले में कई बार मीटिंग कर चुके हैं।करण जौहर ने गांगुली पर बायोपिक बनाने का फैसला किया है।

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। बायोपिक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक भी कुछ महीनों में रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्ममेकर करण जौहर पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर बायोपिक बनने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सौरव गांगुली और करण जौहर बायोपिक के सिलसिले में कई बार मीटिंग कर चुके हैं। इससे पहले एकता कपूर गांगुली पर बायोपिक बनाना चाहती थी, लेकिन फिर दोनों के बीच बात बनी नहीं। ऐसे में अब करण जौहर ने गांगुली पर बायोपिक बनाने का फैसला किया है। हालांकि, करण जौहर अब फिल्म के लिए लीड हीरो की तलाश कर रहे हैं उसके बाद वह प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में सोचेंगे। 

गांगुली की पसंद ऋतिक रोशन 

कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने खुद के बायोपिक को लेकर कहा था कि ऋतिक रोशन अगर उनकी बायोपिक में काम करें तो उन्हें खुशी मिलेगी। गांगुली ने कहा था कि अगर मेरी बायोपिक बनती है तो मैं ऋतिक रोशन को खुद के किरदार में देखना पसंद करूंगा क्योंकि मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। ऐसे में करण जौहर ऋतिक रोशन के नाम पर विचार कर सकते हैं।

टॅग्स :सौरव गांगुलीकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल