लाइव न्यूज़ :

छोटी सी बात, रजनीगंधा और चितचोर जैसी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर बासु चटर्जी का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 13:37 IST

फिल्मों में बासु चटर्जी के योगदान के लिए 7 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड और दुर्गा के लिए 1992 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देबासु दा ने 30 से ज्यादा रोमांटिक फिल्में बनाई, अमोल पालेकर, जरीना वहाब, टीना मुनीम जैसे सितारों को इन्होंने ब्रेक दियाकरिअर के शुरुआती 18 साल बतौर इलस्ट्रेटर और कार्टूनिस्ट के रूप में काम किया, बाद में फिल्ममेकिंग को चुना

हिंदी सिनेमा के ग्रेट फिल्मकार बासु चटर्जी का आज निधन हो गया है। बासु का निधन 93 साल में हुआ है।उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रुज के श्मशान घाट में किया जाएगा। बासु चटर्जी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर बेहतरीन फ़िल्में दी है।जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

इंडस्ट्री में बासु दा (Basu Da) के नाम से जाने जाने वाले बासु चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में 70 और 80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में बनाई। जिस दौर में एक्शन फिल्मों का बोलबाला हुआ करता था।

बासु दा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि  लेजेंडरी फिल्म मेकर बासु चटर्जी का अब इस दुनिया में नहीं रहें। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रुज के श्मशान घाट में किया जाएगा। #RIPBasuchaterjee शांति में बसु दा .. परिवार के प्रति संवेदना .. दुखद समय ये

फिल्मों में बासु चटर्जी के योगदान के लिए 7 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड और दुर्गा के लिए 1992 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। 2007 में उन्हें आईफा ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था। 1969 से लेकर 2011 तक बासुदा फिल्मों के निर्देशन में सक्रिय रहे।

बासु चटर्जी ने मिडल क्लास और पारिवारिक फिल्मों को बनाना शुरू किया और आम जनता की नस पकड़कर उन्हें एंटरटेन किया।बासु चटर्जी ने छोटी सी बात, बातों बातों में, खट्टा मीठा, चमेली की शादी, रजनीगंधा, चितचोर, पिया का घर, सारा आकाश, स्वामी, शौकीन जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल