लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Rape-Murder Case: फिल्म मेकर अपर्णा सेन को आया गुस्सा, कहा- 'सारा देश बलात्कारियों के खून का प्यासा है'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 3, 2019 11:52 IST

इस मामले में चार लोगों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियों की आयु 20 से 24 साल के बीच है।

Open in App

हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले से जहां देश में हर ओर आक्रोश है और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठ रही है वहीं मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने पूछा है कि क्या ऐसा करने से इस तरह के अपराधों में कमी आएगी?

राज्यसभा के कई सांसदों ने मामले के चार आरोपियों को मौत की सजा, लिंचिंग और बधिया करने की मांग की थी जिसके बाद सेन ने यह बयान दिया। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ हैदराबाद में हुए बलात्कार एवं हत्या के मामले के आरोपियों को संभवत: फांसी की सजा मिलेगी। सारा देश उनके खून का प्यासा है।’’

सेन ने कहा, ‘‘ यह बेहद घिनौना अपराध है। लेकिन इसके बाद क्या? क्या बलात्कार की और कोई वारदात नहीं होगी? क्या बलात्कार के मामलों में कमी आएगी? ’’ फेसबुक और ट्विटर पर तमाम लोगों ने इस मामले के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने, बधिया करने और निजी अंग काटने की मांग की है। महिलाओं के एक धड़े ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा न दिए जाने पर चुनाव का बहिष्कार करने की मांग की है। गौरतलब है कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली एक युवती का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवंबर को एक पुल के नीचे मिला था। एक दिन पहले वह लापता हो गई थी।

इस मामले में चार लोगों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियों की आयु 20 से 24 साल के बीच है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल