लाइव न्यूज़ :

मंदिर के सामने फिल्म सेट में तोड़फोड़, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: May 25, 2020 17:12 IST

पुलिस ने कहा कि इस तोड़फोड़ में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद इस घटना की जांच शुरू की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हमले को लेकर चिंता प्रकट करते हुए फिल्म के अभिनेता तोविनो थॉमस ने कहा कि ‘मिन्नल मुरली’ के अनुबंधित सेट को कट्टररपंथियों के एक समूह ने नष्ट कर दिया। फिल्म का यह सेट लाखों रूपये खर्च करके मार्च में बनाया गया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रोक दी गयी थी ।

केरल में कोच्चि के समीप एक मलयालम फिल्म के सेट पर रविवार को एक दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने तोड़फोड़ की जिस पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने ऐसा करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस हमले को लेकर चिंता प्रकट करते हुए फिल्म के अभिनेता तोविनो थॉमस ने कहा कि ‘मिन्नल मुरली’ के अनुबंधित सेट को कट्टररपंथियों के एक समूह ने नष्ट कर दिया। 

पुलिस ने कहा कि इस तोड़फोड़ में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद इस घटना की जांच शुरू की गयी है। इस बीच एएचपी नामक एक दक्षिणपंथी संगठन के नेता हरि पालोदे ने फेसबुक पोस्ट में कलाडी में एक मंदिर के समीप पेरियार नदी की तलहटी पर लगाये गये इस सेट को नष्ट करने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के एक जिला नेता को बधाई दी। पलोदे ने इस कथित तोड़फोड़ की तस्वीर भी फेसबुक पर डाली। उधर, विजयन ने तिरुवनंतपुरम में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी हरकत हमारे राज्य में नहीं होनी चाहिए।’’ 

कुछ सांप्रदायिक तत्वों द्वारा अपने सांप्रदायिक एजेंडे को लागू करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्मी सेटों और दलों को कथित रूप से निशाना बनाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह इस देश के लोगों को स्वीकार नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ये सारी चीजें हमारे देश में सांप्रदायिक तत्वों के एक खास वर्ग द्वारा की जाती हैं। देश में उनके विरूद्ध एक साझी सोच है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म का यह सेट लाखों रूपये खर्च करके मार्च में बनाया गया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रोक दी गयी थी । उन्होंने सवाल दागा, ‘‘वहां इस सेट के खड़ा किये जाने से कौन सी धार्मिक भावना आहत हुई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति जानता है कि क्यों वहां सेट तैयार किया गया। केरल ऐसे सांप्रदायिक तत्वों के लिए तोड़फोड़ की जगह नहीं है। इस हरकत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ एएचपी महासचिव हरि पालोदे ने कहा कि मंदिर के समीप फिल्म का सेट खड़ा करने के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी थी। वामपंथी सांस्कृतिक संगठन ‘पुरोगामना कला साहित्या संगम’ ने भी इस घटना की निंदा की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच