लाइव न्यूज़ :

लोकसभा तक पहुंचा फिल्म 'पानीपत' का विवाद, भाजपा सांसद ने फिल्मकारों पर की कार्रवाई की मांग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 11, 2019 20:36 IST

भाजपा सांसद ने कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय राजा थे और उनका गलत ढंग से चित्रण नहीं होना चाहिए था। इस फिल्म और लोगों की भावनाएं आहत करने वाली ऐसी फिल्में को बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Open in App

भाजपा सांसद संजय भाटिया ने फिल्म ‘पानीपत’ में महाराजा सूरजमल का कथित तौर पर गलत ढंग से चित्रण करने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाटिया ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय राजा थे और उनका गलत ढंग से चित्रण नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म और लोगों की भावनाएं आहत करने वाली ऐसी फिल्में को बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

भाटिया ने यह भी कहा कि फिल्म से महाराजा सूरजमल का गलत चित्रण करने वाले दृश्यों को हटाया जाए। जदयू की कविता सिंह ने सूडान में एक टैंकर हादसे में मारे गए लोगों के शव स्वदेश वापस लाने के लिए सरकार से मदद का आग्रह किया।

भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायतों और क्षेत्रीय पंचायतों का चुनाव सीधे जनता के द्वारा होना चाहिए। बसपा की संगीता आजाद ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए गत वर्ष दाखिला नहीं होने का मुद्दा उठाया और कहा कि इस कॉलेज का पहले की तरह का संचालन होना चाहिए।

भाजपा की भारती पवार, उदय प्रताप सिंह और रामस्वरूप शर्मा, बसपा के कुंवर दानिश अली, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल और कई अन्य सदस्यों ने अलग अलग मुद्दे उठाए।

टॅग्स :पानीपतअर्जुन कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया