लाइव न्यूज़ :

JugJugg Jeeyo: रिलीज से पहले कोर्ट में होगी फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2022 12:51 IST

फिल्म जुग जुग जियो के रिलीज होने से पहले ही ये कानूनी पछड़े में फंस गई है। दरअसल, करण जौहर की फिल्म पर लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में वरुण धवन और कियारा अडवानी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के जरिए नीतू कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं।

मुंबई: करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज होने से पहले ही कानूनी पछड़े में फंस गई है। दरअसल, फिल्म पर लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। ऐसे में अब ये मामला रांची हाई कोर्ट पहुंच गया है। इसी क्रम में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज से पहले कोर्ट के समक्ष स्क्रीनिंग की जाएगी।

बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा अडवानी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के जरिए नीतू कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक रांची की एक कोर्ट ने फिल्म की स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। वहीं, इंडिया टुडे ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जज एमसी झा बहस के साथ आगे बढ़ेंगे और तय करेंगे कि फिल्म कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करती है या नहीं।

मई में ट्रेलर जारी होने के बाद विशाल ए सिंह नाम के एक व्यक्ति ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस पर भी साहित्यिक चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने अपनी कहानी को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट भी किए। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शन की ओर से इन ट्वीट का कोई जवाब नहीं आया। फिलहाल, फिल्म जुग जुग जियो की स्टार कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। वरुण धवन, कियारा अडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर लगातार फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :करण जौहरRanchiवरुण धवनअनिल कपूरकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

भारतकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड खेलोत्सव 2026ः स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने मारी बाजी और चैंपियन, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

भारतकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में ‘खेलोत्सव 2026’ का रंगारंग आगाज़, मैदान में दिखा छात्रों का जोश

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस