लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : लॉकडाउन के कारण फिल्म उद्योग से जुड़े गरीब मजदूरों की हालात खराब, गुजारा करना मुश्किल

By भाषा | Updated: April 1, 2020 17:59 IST

बॉलीवुड में रोजाना की कमाई करने वाले लोग बॉलीवुड की रीढ़ माने जाते हैं लेकिन अभी वह तीन सप्ताह के बंद की वजह से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऐसे 25,000 लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए हैं।रोहित शेट्टी ने फेडरेशन को 52 लाख रुपये की सहायता दी है लेकिन अब भी इस तबके के पास मदद नहीं पहुंचा है।

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में बंद की वजह से बॉलीवुड में रोजाना की कमाई करने वाले लोगों पर असर पड़ा है और वह मायूसी की हालत में पहुंच चुके हैं। इस तरह के लोग बॉलीवुड की रीढ़ माने जाते हैं लेकिन अभी वह तीन सप्ताह के बंद की वजह से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताराबाई मांद्रे (72) ऐसे हजारों स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट, कैमरापर्सन में से एक हैं जो बॉलीवुड को चकाचौंध से भरते हैं लेकिन उनकी अपनी जिंदगी फिलहाल अंधेरे में जा रही है।

ऐसे लोगों को रोजाना के हिसाब से पैसे मिलते हैं। मांद्रे ने कहा कि उनके लिए जीवन हमेशा से कठिन रहता है लेकिन अभी स्थिति अलग है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। मेरी बहन और मेरे दो बेटे वाई में रहते हैं जो यहां से 200 किलोमीटर दूर है। वहां जाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसी उन्हें खाने-पीने की चीजों में मदद कर रहे हैं। पांच लाख सदस्यों की एक शीर्ष इकाई फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयज ऐसे कर्मियों के मदद के लिए आगे आई है।

वहीं कुछ प्रोड्यूसर और कलाकार भी मदद दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऐसे 25,000 लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए हैं। रोहित शेट्टी ने फेडरेशन को 52 लाख रुपये की सहायता दी है लेकिन अब भी इस तबके के पास मदद नहीं पहुंचा है। 26 वर्षीय स्पॉट बॉय कोशल शर्मा का कहना है कि उनकी जेब में बचे आखिरी 100 रुपये भी खर्च हो गए हैं। वह ऐसी स्थिति में न तो बाहर जा सकते हैं और न कुछ कर सकते हैं। वह अपने घर जम्मू-कश्मीर लौटना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह कैसे जाएंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल