लाइव न्यूज़ :

फिल्म अभिनेता ने RSS को बताया भारतीय समाज का रक्षक, लोगों ने यूं दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: July 24, 2021 14:57 IST

गजेंद्र चौहान ने ट्वीट किया- RSS= आरएसएस भारतीय समाज का रक्षक है। इसके साथ ही गजेंद्र चौहान ने शाखा से राष्ट्र निर्माण हैशटैग भी लिखा। ट्विटर यूजर्स गजेंद्र के इस ट्वीट पर उन्हें खूब खरीखोटी सुना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता गजेंद्र चौहान ने आरएसएस को भारतीय समज का रक्षक बताया हैउन्होंने ये भी लिखा कि शाखा से राष्ट्रनिर्माण होगागजेंद्र चौहान हाल ही में एक पुरस्कार को लेकर काफी ट्रोल हुए थे

मुंबईः वेटरन फिल्म ऐक्टर गजेंद्र चौहान अपने बयानों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलते हैं। इस बीच अभिनेता का एक ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ जिसमें उन्होंने आरएसएस की बात की है। गजेंद्र चौहान ने स्वयंसेवी संगठन को भारतीय समाज का रक्षक बताया है। 

गजेंद्र चौहान ने ट्वीट किया- RSS= आरएसएस भारतीय समाज का रक्षक है। इसके साथ ही गजेंद्र चौहान ने शाखा से राष्ट्र निर्माण हैशटैग भी लिखा। ट्विटर यूजर्स गजेंद्र के इस ट्वीट पर उन्हें खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- RSS= भारतीय संस्कृति, इतिहास और समाज को क्षति पहुँचाने वाला है श्रीमान गज्जू।

एक अन्य ने गजेंद्र को अंग्रेजों का जासूस कहा। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा- तो नेपाल का निर्माण कैसे हो रहा है। एक यूजर ने कहा- और शाखा के निर्माणकर्ता कोई और नहीं बल्कि प्रदीप जोशी हैं... उनकी कृपा के बिना किसी को भी स्वयं सेवक होने का प्रमाण पत्र नहीं मिल सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में गजेंद्र चौहान ने ट्विटर पर पुरस्कार के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल एक पुरस्कार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए चौहन ने लिखा- "सम्मानित हूं- मुझे फ़िल्म उद्योग में मेरे काम के लिए आज मुंबई में लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2021 दिया गया है। मेरे शुभचिंतकों का शुक्रिया।"

मालूम हो कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की सरकार घोषणा करती है और राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जाता है। लेकिन गजेंद्र चौहान को जो पुरस्कार हासिल हुआ उनका नाम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से मिलता जुलता है। इसी बात को लेकर वे काफी ट्रोल हुए थे।

 

टॅग्स :गजेंद्र चौहानबॉलीवुड गॉसिपआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!