लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के कारण यहां के लोग रातों रात हुए लखपति, वजह जानकर हो जाएंगे आप हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 28, 2019 12:53 IST

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत की टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सलमान खान का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी से पहले फैंस को एक सरप्राइज के रूप में टीजर मिला है।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत की टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सलमान खान का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी से पहले फैंस को एक सरप्राइज के रूप में टीजर मिला है। पहले से टीजर 26 को आने वाला था लेकिन अब ये आज पेश किया गया है। इसको फैंस जमकर पसंद भी कर रहे हैं। 

टीजर में फैंस ने देखा होगा कि एक सीन में बंटवारे के सीन को दिखाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीन के कारण पंजाब के लुधियाना के कई किसान लखपति हो गए हैं। 

स्पॉटबॉय के मुताबिक इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान विभाजन स्क्रिप्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए के लिए इस सीन की शूटिंग के लिए वाघा बॉर्डर पर जाना चाहा। लेकिन सुरक्षा के चलते बीएसएफ ने बॉर्डर पर शूटिंग करने की परमिशन नहीं दी।

जिस कारण से फिल्म की टीम ने लुधियाना के गांव बल्लोवाल में ही वाघा बॉर्डर का सेट लगाया इस सेट को बनाने के लिए यहां के गांव की कुछ जमीन को कुछ दिनों के लिए किराये पर लेना पड़ा था। इस सेट को बनाने के लिए कुल 19 एकड़ की जमीन को किसानों से लिया गया था। जहां 1 एकड़ पर किसानों को 80 हजार रुपए दिए गए थे। जिस कारण से लुधियाना के किसानों को 15 लाख का किराया मिला और ये सभी रातों रात लखपति बन गए।

कैसा है टीजर

टीजर की शुरुआत होती है ट्रेन से जिसमें बैकग्राउंग में सलमान खान की आवाज सुनाई देती है वह कहते नजर आते हैं कि मुझसे मेरी जाति ना पूछे। इसके बाद वह इंडियन नेवी के ऑफीसर बने दिखते हैं। साथ ही बैकग्राउंड में उनकी आवाज चल ही रही होती है कि वह अचानक आग के गोले में बाइक के साथ घुसते हैं उसके बाद अलग अलग रुप की झलत दिखती है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे वाले सीन भी आपको देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान का नाम भारत ही है।

सलमान खान की एंट्री एक डायलॉग के साथ होती है कि जब मैं छोटा था तब लोग मुझसे मेरा नाम और जाति पूछते थे। इसीलिए मेरे बाबा ने मेरा नाम भारत रख दिया। अब नाम के आगे जाति लगा के अपने देश का मान कैसे कम कर सकता हूं।

थोड़ा कंफ्यूज कर रहा है टीजर। आप नहीं कह सकते हैं कि कहानी किस पर आधारित है लेकिन इतना साफ है कि फैंस काफी मनोरंजित होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सर्कस पर बनी है । 

टॅग्स :भारतसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?