लाइव न्यूज़ :

फराह खान का स्टॉफ मेंम्बर निकला कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर बोलीं- पूरा परिवार क्वारंटीन में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 11:24 IST

सुजैन खान की बहन फराह खान अली (Farah Khan Ali) के घर में काम करने वाले स्टॉफ मेंम्बर को कोरोना (Corona) हो गया

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा हैभारत में इसका प्रकोप अब काफी बढ़े रूप में देखने को मिल रहा है

कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। भारत में इसका प्रकोप अब काफी बढ़े रूप में देखने को मिल रहा है। इस कारण से 3 मई कर देश में लॉकडाउन रहने वाला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार के पार हो गई है। कनिका कपूर के बाद प्रोड्यूसर करीम मोरानी इसकी चपेट में आ गए हैं। अब सुजैन खान की बहन बहन फराह खान अली (Farah Khan Ali) के घर में काम करने वाले स्टॉफ मेंम्बर को कोरोना (Corona) हो गया।

फराह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। फराह ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। फराह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। ऐसे में अब फराह ने बताया है कि सब क्वारंटीन में जा रहे हैं।

फराह ने ट्वीट करके लिखा है किकोविड (Covid) की खबर वायरस से ज्यादा जल्दी फैल रही है। मेरे घर का एक स्टॉफ मेंम्बर आज कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाया गया। इसलिए मैं उसे फैसिलिटी में भेज रही हूं। हम सबने भी घर में आज कोरोना टेस्ट करवाया और सब क्वारंटीन में जा रहे हैं, सुरक्षित रहें और मजबूत बनें। यह वक्त भी गुजर जाएगा। फराह के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।भारत में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 377 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह ये जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार के पार हो गई है।

इसमें 1300 से ज्यादा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 11, 439 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।हालांकि अभी एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9756 है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच