लाइव न्यूज़ :

नुसरत भरुचा की अपकमिंग फिल्म जनहित में जारी का ट्रेलर फैंस को आया पसंद, यहां देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2022 13:44 IST

फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए नुसरत भरुचा ने कहा, “प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त और उत्साहजनक है। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। एक नया साहसी कदम उठाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करना बहुत अच्छा लगता है और इस प्रतिक्रिया ने हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुझे उम्मीद है कि वे भी फिल्म का आनंद लेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देजनहित में जारी 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।फिल्म के ट्रेलर को इतना पसंद किया गया कि रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही इसे 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

मुंबई: विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की जनहित में जारी में नुसरत भरुचा हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म के ह्यूमरस डायलॉग्स और सोच को उड़ान देने वाली स्टोरीलाइन की वजह से क्रिटिक्ट्स और इंडस्ट्री के लोग, सभी इसे खूब पंसद कर रहें है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए ट्रेलर को साउथ की भाषाओं जैसे की तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है, ताकि फिल्म के जरिए जो मैसेज दिया जा रहा है वो सभी तक पहुंच सकें।

बता दें फिल्म के ट्रेलर को इतना पसंद किया गया कि रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही इसे 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया और यह तुरंत यूट्यूब पर भी ट्रेंड करने लगा जिसके बाद दर्शक इसे बेहद सराहा रहें है। यही नहीं सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर अपनी दिलचस्पी साझा करने के साथ ही दर्शकों ने फिल्म को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है। इस ट्रेलर के रिलीज के कुछ ही मिनटों के भीतर, नेटिज़न्स ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया,  जिसमें कुछ कमेंट कुछ इस प्रकार है "नुसरत भरुचा सामाजिक रूप से ज्ञानवर्धक फिल्म में एक आवाज हैं।"

"ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म वाकई में कितनी मजेदार होने वाली है, इसमें हर एक्टर ने अपनी एक्टिंग बहुत ही खूबसूरती से की है.""हमें इस तरह की फिल्में कितनी बार देखने को मिलती हैं ?! बहुत कम। कंडोम का इस्तेमाल करने की वर्जनाओं से लोग इस फिल्म को देखने से पीछे नहीं हटे। @Nushrratt आपने फिर से कमाल का काम किया है। ”

दुनिया भर में नेटिज़न्स द्वारा स्टीरियोटाइप को चकनाचूर करने वाले इस ट्रेलर के रूप में देखे जाने से लेकर एजुकेशनल और एंटरटेनिंग कहे जाने तक, इसके वायरल वीडियोज और मीम्स इंटरनेट और मीडिया में हर तरफ छाएं हैं। इस फिल्म को लेकर सभी ने मेकर्स को बधाई दी है कि वो इस तरह के रोमांचक वैचारिक सामाजिक कॉमेडी फिल्म के साथ सामने आए है, जो ना सिर्फ एंटरटेन कर रही है बल्कि समाज के सारे टाबूज को तोड़ते हुए लोगों को एक खास  संदेश भी दे रही है। 

फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए नुसरत भरुचा ने कहा, “प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त और उत्साहजनक है। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। एक नया साहसी कदम उठाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करना बहुत अच्छा लगता है और इस प्रतिक्रिया ने हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुझे उम्मीद है कि वे भी फिल्म का आनंद लेंगे।"

विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव, राजेश राघव और मुकेश गुप्ता द्वारा निर्मित, श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन, द्वारा सह-निर्मित जूही पारेख मेहता, जी स्टूडियोज की रिलीज, जनहित में जारी 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?