लाइव न्यूज़ :

Fanney Khan Poster: 'फन्ने खान' बनकर आए अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय के साथ बनाएंगे जोड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 11:12 IST

इस मिस्टीरियस व्यक्ति के सामने सिंगर मोहम्मद रफी की तस्वीर दिख रही है जिससे लगता है कि वह गायक बनना चाहता है।

Open in App

मुंबई, 25 जून: 'रेस 3' में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद अनिल कपूर जल्द ही 'फन्ने खान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी हैं। मेकर्स ने फिल्म फन्ने खां का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में एक आदमी दिखाई दे रहा है। जिसका चेहरा छुपा हुआ है। उसने अपने एक हाथ में टिफिन और दूसरे में ट्रम्पेट पकड़ा हुआ है। 

इस मिस्टीरियस व्यक्ति के सामने सिंगर मोहम्मद रफी की तस्वीर दिख रही है जिससे लगता है कि वह गायक बनना चाहता है। फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर हैं फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी और वहीं इसका टीजर 26 जून को आने वाला है।

फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव ने भी इसे अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। फिलहाल पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये अनिल कपूर हैं जिनका लुक रिविल नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो फन्ने खान एक उभरते हुए संगीतकार की कहानी है। अनिल कपूर म्यूज़िशियन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में ऐश्वर्या इस फिल्म में इंटरनेशनल सिंगर के रोल में दिखेंगी। 

अनिल कपूर ने भी ट्वीट कर लिखा है कि ये ऐसे ही एक फन्ने खान की कहानी है। यानि मेरी कहानी। बता दें कि फन्ने खान के जरिये अनिल कपूर और ऐश्वर्या बच्चन 19 साल बाद साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों ने सुभाष घई की फिल्म ताल में साथ काम किया था। 

टॅग्स :फने खानऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक, देखें वीडियो और फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया