लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में परेशान होकर बीवी से तलाक लेने वाले शख्स को सोनू सूद का वादा, कहा- मैं तुमसे प्रोमिस करता हूं कि तुम दोनों को....

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 15:46 IST

सोनू ने हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचाया है। ऐसे समय में जब सरकारों ने भी प्रवासी मजदूरों की सहायता नहीं की, तब सोनू सूद भगवान बनकर सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्दे हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी बिगड़ी हालत के बारे में बताया है। शख्स ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पास कोई नहीं है, वहीं, लड़ाई और झगड़े के कारण वह और उनकी पत्नी तलाक ले रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी बिगड़ी हालत के बारे में बताया है। शख्स ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पास कोई नहीं है, वहीं, लड़ाई और झगड़े के कारण वह और उनकी पत्नी तलाक ले रहे हैं। ट्वीट करते हुए शख्स ने लिखा, "डियर सोनू सर, मैं असम, गुवाहटी में हूं, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जाना चाहता हूं, मेरे पास काम नहीं है और मुझे घर वापस जाना है।' 

शख्स ने आगे लिखा, 'लॉकडाउन के साथ ही मैं कई समस्याओं के बीच फंस गया हूं। बीवी से बात-बात पर लड़ाई होती रहती है। अब हम दोनों ने मिलकर तलाक लेने का फैसला किया है। प्लीज आप मेरी हेल्प कीजिए। मुझे गुवाहटी से दिल्ली भेज दीजिए, मैं आपका जिंदगी भर शुक्रगुजार रहूंगा।" शख्स के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सोनू सूद ने बिना देर किए इस पर रिप्लाई किया।  

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कृप्या मत लड़ो, इस मुश्किल वक्त का असर अपने प्यारे रिश्ते पर मत पड़ने दो। मैं तुमसे प्रोमिस करता हूं कि तुम दोनों को डिनर के लिए लेकर जाऊंगा और कल तुमसे वीडियो कॉल पर बात करूंगा। लेकिन तभी जब तुम साथ रहने का वादा करोगे।" सोनू सूद के इस जवाब ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।  

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल