लाइव न्यूज़ :

जब सेट पर भड़क गए एक्टर सौरभ शुक्ला, जमकर काटा बवाल- घंटों वैनिटी वैन में रहे बंद

By मेघना वर्मा | Updated: July 11, 2019 17:46 IST

फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज बड़े पर्दे पर 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला के साथ माही गिल, जिम्मी शेरगिल, नंदिश संधू, सुप्रिया पिलगांवकर और मुकेश तिवारी दिखाई देंगे।  

Open in App

दबंग फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला की मनमानी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। नई फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के सेट पर उनके गुस्से और बदतमीजियों का खुलासा हो रहा है। खबरों की मानें तो ना सिर्फ सेट के लोगों से बल्कि सीनियर एक्टर सौरभ शुक्ला के साथ भी खूब बहसा-बहसी कर ली। 

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के सेट पर दिलीप शुक्ला अपनी ही मनमानी करने में लगे रहते थे। खबरों की मानें तो एक्टर सेट पर सभी से बदतमीजी से ना सिर्फ बुलाते थे बल्कि कभी-कभी तो हाथा-पाई पर भी उतारू हो जाते थे। 

घायल, दामिनी, उड़ान और दबंग जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला से भी दिलीप की झड़प हो गई। अपनी एक्टिंग से किरदार में जान फूंकने वाले सौरभ शुक्ला के साथ बहसा-बहसी इतनी बढ़ गई कि एक्टर ने खुद को अपनी वैनिटी वैन में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि अपनी अपकमिंग फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के सेट पर जमकर बवाल काटा है। 

खबरों की मानें तो प्रोडक्शन हाउस के लोगों से भी वो बेहद बेदर्दी से सुलूक करते थे। कभी-कभी किसी का हाथ भी मोड़ देते थे। मगर चूंकी फिल्म के निर्माता नए हैं इसलिए उन्हें कोई कुछ कहता नहीं था। कोई इसलिए भी कुछ नहीं बोलते थे क्योंकि लोगों को लगता था कि राइटर की पहचान दबंग खान यानी सलमान खान से भी है। 

बताया जा रहा है कि सौरभ शुक्ला को प्रोडक्शन वालों ने मिलकर खूब मनाया। दरअसल दिलीप, एक्टर सौरभ को सीन समझाकर उन्हें एक्टिंग ऐसे नहीं वैसे करने की नसीहत देने लगे थे। जिसपर सौरभ भड़क गए। हलांकि इस मुद्दों पर अभी किसी तरह की ऑफिशियल टिप्पणी नहीं की गई है। फिल्म के लोगों ने भी इस पर बोलने से इनकार कर दिया है। 

बता दें फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज बड़े पर्दे पर 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला के साथ माही गिल, जिम्मी शेरगिल, नंदिश संधू, सुप्रिया पिलगांवकर और मुकेश तिवारी दिखाई देंगे।   

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल