लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ट्विटर छोड़ने के बाद एक्स-वाइफ कल्कि के साथ मस्ती करते आए नजर, देखें 'सेक्रेड गेम्स 2' के सेट से ये तस्वीर

By मेघना वर्मा | Updated: August 12, 2019 13:33 IST

अनुराग की बात करें तो वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। देश का कोई भी मुद्दा हो अनुराग खुलकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। बीते दिनों अनुराग ने ट्वीटर छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप की 'सेक्रेड गेम्स 2' इस साल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।इस बार कल्कि कोचलिन भी सेक्रेड गेम्स 2 में नजर आने वाली हैं।

अनुराग कश्यप ने बीते दिनों ट्विटर को बाय-बाय कह दिया है। अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में बताया कि लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही थीं। इसके बाद अनुराग कश्यप ने ट्विटर से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। रिसेंटली उनकी एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन ने अपने सोशल मीडिया पर अनुराग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 

कल्कि कोचलिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग के साथ फोटो साझा की है। दोनों एक्स कपल है और कुछ समय की शादी के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं मगर फिर भी एक-दूसरे के साथ दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखा है। कल्कि कोचलिन ने फोटो शेयर करके लिखा, 'सेक्रेड गेम्स 2 के सेट पर दो डीवीअन्ट लोग।'

इस फोटो में अनुराग और कल्कि कोचलिन मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस बार सेक्रेड गेम्स 2 में कल्कि कोचलिन भी नजर आने वाली हैं। अनुराग के साथ कल्कि कोचलिन के काम करने को लेकर पहले यह खबरें सामने आयी थीं। फिर सेक्रेड गेम्स 2 के प्रोमो और टीजर में ये बात साफ हो गया कि इस सीजनकल्कि कोचलिन का बेहद खास रोल होने वाला है। 

वहीं अनुराग की बात करें तो वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। देश का कोई भी मुद्दा हो अनुराग खुलकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। बीते दिनों अनुराग ने ट्वीटर छोड़ दिया। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपकल्कि कोचलिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?