लाइव न्यूज़ :

ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने इश्क का किया आधिकारिक ऐलान, बॉयफ्रेड की फोटो शेयर करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 06:47 IST

ईशा ने लॉकडाउन के बीच बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की है। साथ ही खुलासा कर दिया है कि वह किसको डेट कर रही हैं। ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं ईशा के लाखों चाहने वाले हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए  जानी जाती हैं। ईशा के लाखों चाहने वाले हैं। ऐसे में ईशा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। ईशा गुप्ता ने पहली बार इस पर खुलासा किया है कि स्पेन के एक शख्स को डेट कर रही हैं।ईशा ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड कोरोना वायरस (Coronavirus) के लॉकडाउन (Lockdown) के बीच स्पेन में फंसे हुए हैं और ऐसे में वो लगातार उनसे बात करके उनके स्वास्थ की जानकारी लेती रहती हैं।

ईशा ने लॉकडाउन के बीच बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की है। साथ ही खुलासा कर दिया है कि वह किसको डेट कर रही  हैं। ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में दोनों का बहुत ही रोमांटिक और प्यार भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।

ईशा के बॉयफ्रेंड का नाम Manuel Campos Guallar है। साथ ही  वह  स्पेन के बिजनेसमैन हैं। ईशा के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में उनके बॉयफ्रेंड ने ब्लैक सूट पहना हुआ है, तो वहीं ईशा भी काफी आकर्षक अंदाज में ब्लैक आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। ईशा ने इस फोटो को कैप्शन दिया, टी एमो मुचो मी आर्मर। इसका मतलब है, "मैं आपसे बेहद प्रेम करती हूं। वहीं हिन्दुस्तान को ईशा ने इंयरव्यू दिया है और कहा है कि मेरे बॉयफ्रेंड इस वक्त आइसोलेशन में हैं और पूरी सावधानी से हैं। मैं उन्हें रोज फोन करती हूं और वीडियो कॉल के जरिये उनके स्वास्थ का ध्यान रखती हूं। वो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और उनका असर मुझ पर भी हो रहा है।

मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने के बाद बाद ईशा ने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई।  उन्होंने हिंदी सिनेमा में भट्ट कैम्प के जरियर फिल्म जन्नत 2 से कदम रखा।  इसके बाद वह फिल्म राज 3 में नजर आई।  इस फिल्म में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा काफी प्रशंसा की गयी थी।  महेश भट्ट ने तो उन्हें हिन्दुस्तान की ऐंजिलीना जोली की भी उपाधि दे दी थी।  उसके बाद वह अभय देओल संग फिल्म चक्र्व्यू में नजर आई। इसके बाद ईशा ने कभी पलट कर नहीं देखा।

टॅग्स :ईशा गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस