लाइव न्यूज़ :

नोरा को चोर या अपराध सिंडिकेट के बारे में नहीं पता था, EOW ने कहा- सुकेश चंद्रशेखर से कोई लेना देना नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2022 09:04 IST

अब तक की पड़ताल में पता चला है कि सुकेश चंद्रेशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है। उसी स्टूडियो के एक कार्यक्रम में नोरा फतेही को बुलाया गया था। इस दौरान नोरा से कहा गया था कि वे कोई फीस ना लें। बल्कि इसके बदले उन्हें एक कार गिफ्ट कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया कि नोरा फतेही एक साजिशकर्ता नहीं है नोरा फतेही ने ईओडब्ल्यू कार्यालय में सभी सबूतों को साझा करते हुए छह घंटे बिताए।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नोरा फतेही को जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के इर्द-गिर्द साजिश में शामिल होने की खबरों को गलत ठहराया है। अपराध शाखा के मुताबिक नोरा इस बात से बिलकुल अनजान थीं। एक जिम्मेदार गवाह के रूप में पुलिस की मदद और सहयोग करती रही हैं।

जबकि मामले के इर्द-गिर्द कई निराधार खबरें चल रही हैं, ईओडब्ल्यू ने स्पष्ट किया कि नोरा फतेही एक साजिशकर्ता नहीं है और वास्तव में मामले में उनकी मदद कर रही हैं। हाल ही में जारी एक बयान में, ईओडब्ल्यू के प्रवक्ता ने कहा, “नोरा को चोर या अपराध सिंडिकेट के बारे में नहीं पता था। जैसे ही उसने महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ है, वे हमारे साथ जुड़ गयीं। नोरा की कार्रवाई के आधार पर हम जांच आगे बढ़ाएंगे। जांच अभी भी जारी है और हम सभी बयानों, परिस्थितियों और सबूतों पर विचार करने के बाद अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।"

अब तक की पड़ताल में पता चला है कि सुकेश चंद्रेशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है। उसी स्टूडियो के एक कार्यक्रम में नोरा फतेही को बुलाया गया था। इस दौरान नोरा से कहा गया था कि वे कोई फीस ना लें। बल्कि इसके बदले उन्हें एक कार गिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद उस गिफ्ट को देने के लिए सुकेश बार-बार नोरा फतेही को फोन करने लगा था। नोरा फतेही की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुकेश ने कई बार जब फोन किया तभी नोरा को शक हो गया और उसने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

एक पब्लिक फिगर होने के बावजूद, नोरा फतेही ने ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग मुख्यालय में संचार और बातचीत के स्क्रीनशॉट सहित अपने पास मौजूद सभी सबूतों को साझा करते हुए छह घंटे बिताए। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।

टॅग्स :नोरा फतेहीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?