लाइव न्यूज़ :

ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2022 14:21 IST

ईडी ने 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पर ठग सुकेश चंद्रशेखरन मामले में मनी लॉंन्ड्रिंग कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया ईडी ने जैकलीन पर यह कार्रवाई दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में की है ईडी के मुताबिक सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिये जैकलीन को 7.27 करोड़ रुपये दिये

दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच कर लिया है।

ईडी ने 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री पर यह कार्रवाई मनी लॉंन्ड्रिंग कानून के तहत की है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने जैकलीन के 7.27 करोड़ रुपये को जब्त किया है। उसमें 7.12 करोड़ रुपयों की सेविंग मनी और 15 लाख रुपये कैश को कुर्क किया है। एजेंसी का मानना है कि जब्त किये गये पैसे सुकेश से बतौर उपहार और अन्य मदों में मिले थे, जो मनी लॉंड्रिंग के तहत 'क्राइम मनी' मानी जाएगी।

इस मामले में जानकारी देते हुए ईडी के अधिकारी ने कहा, "अपराधी सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी और जबरन वसूली सहित अन्य तमाम आपराधिक गतिविधियों से मिले पैसों से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में दिये।"

ईडी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पैसे या उपहार देने के लिए अपनी सहयोगी और सह-आरोपी पिंकी ईरानी का इस्तेमाल करता था और उसी के जरिये वो जैकलीन तक पैसे और संदेश को भिजवाता था।

ईडी ने इस मामले में एक और आश्चर्यजनक खुलासा करते हुए बताया कि सुकेश ने जैकलीन को 7.12 करोड़ रुपये उपहार देने के अलावा उसके परिवार के सदस्यों को 1,72,913 अमरीकी डालर (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) और एयूडी 26740 (लगभग 14 लाख रुपये) की धनराशि भी दी।

सुकेश ने जैकलीन के परिवारवालों तक पैसे पहुंचाने के लिए अपने साथ के सह-आरोपी अवतार सिंह कोचर का सहारा लिया और ये पैसे हवाला ऑपरेटर के जरिये जैकलीन के परिवार को पहुंचाये।

ईडी के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को अपनी जाल में फांसने के लिए एक स्क्रिप्ट राइटर को जैकलीन की वेब-सिरीज लिखने के लिए 15 लाख रुपये की नकद की धनराशि एडवांस में दी थी।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयदिल्लीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच