लाइव न्यूज़ :

इमरान हाशमी का कोराना वायरस को लेकर फूटा गुस्सा, Tweet कर कहा- हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाने का...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 16:48 IST

इमरान हाशमी ने ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां से हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाने का अजीब पाक अनुभव करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैलता जा रहा संक्रमण कम फैले इसलिए अलग अलग देशों में विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैलता जा रहा है। ये संक्रमण कम फैले इसलिए अलग अलग देशों में विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। भारत में भी कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सेलेब्स इसके पक्ष में उतरते नजर आए हैं। अब एक्टर इमरान हाशमी ने भी इस पर ट्वीट किया है।

इमरान हाशमी ने ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां से हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाने का अजीब पाक अनुभव करना चाहते थे। खास बात ये है कि इमरान ने बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा है। दरअसल कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। इमरान हाशमी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके इस ट्वीट पर भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आखिरी बार फिल्म 'द बॉडी' (The Body) में नजर आए थे।

भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 649 हो गए और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए चार्ट में गोवा पहली बार दिखा और वहां संक्रमण के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइमरान हाशमी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म HAQ की रिलीज का रास्ता साफ, शाह बानो की बेटी की याचिका HC ने की खारिज

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?