लाइव न्यूज़ :

Emergency first look: सामने आया कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 14, 2022 11:22 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में एक्ट्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'इमरजेंसी' को कंगना ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रही हैं।फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद इमरजेंसी उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म होगी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में एक्ट्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद कंगना रनौत को पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है। वो किरदार में एकदम जंच रही हैं। 

फिल्म 'इमरजेंसी' को कंगना ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद इमरजेंसी उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म होगी। गुरुवार को साझा किए गए फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन कॉल को अटेंड करता है। इसके बाद वो एक बड़े से कार्यालय की ओर बढ़ता है। एक महिला को हॉल में कुछ फाइलों को देखते हुए देखा जा सकता है।

वह व्यक्ति उस महिला पूछता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जानना चाहते हैं कि क्या वे उन्हें 'मैडम' कहकर संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान कंगना को इंदिरा गांधी के रूप में देखा जा सकता है। जैसे ही कैमरा उनके पूरे चेहरे को दिखाने के लिए आगे बढ़ता है, हम कंगना की साइड प्रोफाइल देख सकते हैं और उस फ्रेम में कंगना पूरी तरह से इंदिरा गांधी की जैसी दिख रही हैं।

इमरजेंसी को रितेश शाह ने लिखा है, जिन्होंने अपना आखिरी प्रोजेक्ट धाकड़ भी लिखा था। जून में कंगना रनौत ने घोषणा की थी कि उन्हें फिल्म इमरजेंसी के लिए प्रसिद्ध प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट डेविड मालिनोवस्की का साथ मिला है। डेविड ने 2018 बाफ्टा और 2017 की फिल्म डार्केस्ट ऑवर में सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए ऑस्कर सहित कई पुरस्कार जीते हैं। उनके कुछ अन्य कार्यों में विश्व युद्ध जेड (2013) और द बैटमैन (2022) शामिल हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतइंदिरा गाँधीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?