लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में अक्षय कुमार ने क्यों नहीं द‍िया वोट? सवाल सुनकर बोले- चल‍िए-चल‍िए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 16:47 IST

17वें लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने पर अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा है, अब अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू  लिया जिसके बाद वह सुर्खियों में आए। लेकिन वह लोकसभा चुनाव में अक्षय के वोट ना करने जमकर ट्रोल भी हुए। अब अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह वोट ना करने पर पहली बार बोले हैं।

वायरल वीडियो किसी ईवेंट का है। वीडियो में देखें कि जब अक्षय से पूछा गया कि लोग आपको बहुत प्यार करते हैं लेकिन कभी- कभी लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए आपकी आलोचना करते हैं जैसे कि लोकसभा चुनाव में आपने वोट नहीं दिया। इस पर अक्षय रिपोर्टर को चुप करा देते हैं। वह उसकी पूरी बात सुनते भी नहीं हैं।

एक्टर रिपोर्टर को साइड करते हुए बोलते हैं कि 'चलिए, चलिए'। इसके बाद अक्षय पीछे किसी से कुछ बात करते हुए नजर आते हैं।अक्षय बोलते नजर आते हैं कि This is what I tell you..." इसके बाद वीडियो म्यूट हो जाता है। अक्षय का ये वीडयो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का चुनाव महाराष्ट्र में हुए थे। जहां प्रियंका चोपड़ा जोनस, माधुरी दीक्षित नेने, रेखा, उर्मिला मातोंडकर, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने वोट डाले थे। खुद अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी वोट डालने गई थीं।  मगर अक्षय कुमार ने वोट नहीं डाला था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। अक्षय कुमार के पास कनेडियन पासपोर्ट है, उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। जिसके चलते वह भारत में वोट नहीं दे सकते हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल