लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर ने जरूरतमंदों के लिए उठाया ऐसा कदम जानकर आप भी करेंगे सलाम, 2.5 करोड़ रुपये की सैलरी छोड़ी

By अमित कुमार | Updated: April 3, 2020 20:20 IST

टीवी और फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अब अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। एकता कपूर ने अपनी कंपनी के एम्प्लाइज़ की मदद करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर ने ट्वीट कर बाताया कि वह सालभर की सैलरी नहीं लेंगी।एकता ने कहा मुझे लगता है कि इस मुश्किल समय में खुद की कंपनी को सुरक्षित रखने का एक यही तरीका है।

कोरोना वायरस की वजह से लोगों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस मुश्किल से निपटने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लगातार जरुरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। टीवी और फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अब अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। एकता कपूर ने अपनी कंपनी के एम्प्लाइज़ की मदद करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया है। 

एकता कपूर ने ट्वीट कर बाताया कि वह सालभर की सैलरी नहीं लेंगी। एकता ने आधिकारिक स्टेटमेंट शेयर करते हुए कहा, 'कोरोना का असर बड़ा, अकल्पनीय और कई तरह से प्रभावित करने वाला है। ऐसे समय में हम सभी को इस मुश्किल से निपटने की जरूरत है। इसके साथ ही जरूरतमंदों की जितना हो सकें, मदद करने की आवश्यकता है। बाला टेलीफ़िल्म्स में काम करने वाले फ्रीलांसर्स और डेली वेज वर्कर्स की सहायता करना मेरी जिम्मेदारी है। 

इसके तहत इसमें काम करने वाले सभी लोगों की देख-रेख करना मेरी जिम्मेदारी है। इस वजह से मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी एक साल की सैलरी, जो 2.5 करोड़ रुपये वह नहीं लुंगी। मुझे लगता है कि इस मुश्किल समय में खुद की कंपनी को सुरक्षित रखने का एक यही तरीका है। इससे मेरा यहां काम करने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनएकता कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल