लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एकता कपूर ने शेयर की उनकी पुरानी चैट, कहा- एक हफ्ता और सब बदल गया

By सुमित राय | Updated: June 14, 2020 17:56 IST

एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को पवित्र रिश्ता सीरियल में ब्रेक दिया था, जिसके बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था।इसके बाद एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली और उनका शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत को बड़ा ब्रेक देने वाली एकता कपूर उनके निधन से काफी दुखी हैं और एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि एक हफ्ता और सब कुछ बदल जाता है।

एकता कपूर ने हफ्तेभर पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट और चैट शेयर कर लिखा, "ठीक नहीं किया सुशी! एक हफ्ता और सब बदल गया।" बता दें कि कुछ दिन पहले एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी टीम ने सुशांत सिंह को पवित्र रिश्ता में लेने के लिए चैनल को मनाने को लेकर कहानी शेयर की थी।

एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर बताई थी कहानी

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सुशांत सिंह को पवित्र रिश्ता सीरियल में लीड रोल में कास्ट किए जाने का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "50 में से 35 स्लॉट्स होने के बावजूद हम टॉप 50 से बाहर थे। ये शो एक चांस था, जो जी टीवी ने दिया था, जो कि 'तिरुमतिसेलवम' शो पर आधारित था। ऐसे लड़के को लीड रोल के लिए कास्ट करना चाहती थी, जोकि हमारे ही दूसरे शो में सेकंड लीड निभा रहा था। जी के क्रिएटीव इस बात पर अड़े थे कि वो रोल में नहीं जमेगा। हमने उन्हें मनाया कि उसकी मुस्कुराहट लाखों लोगों के दिलों को जीत सकती है... और सुशांत सिंह राजपूत ने ये किया।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएकता कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!