एकता कपूर हाल ही में सेरोगेसी से मां बनी है। एकता ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी का नाम भी रख दिया है। खास बात तो ये है कि बेटे के इस नाम का कनेक्शन उनके पिता और पुराने समय के एक्टर जितेन्द्र है। एकता ने खुद इस बात का खुलासा किया। इंस्टा पर फोटो शेयर करके उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
खबर की मानें तो 27 जनवरी को एकता ने बेटे को जन्म दिया है। हलांकि एकता कपूर अभी शादी नहीं की है मगर अपने मां बनने के सपने को उन्होंने पूर कर लिया है। इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अपने न्यूली बॉर्न बेटे का नाम उन्होंने रवि कुमार रखा है। उनके पिता यानी जितेन्द्र कुमार का नाम भी पहले रवि कुमार था।
एकता के भाई तुषार कपूर भी 3 साल पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य हैं जो कि एकता के काफी करीब है। एकता खुद लक्ष्य की देखभाल करना पसंद करती हैं। तुषार कपूर के अलावा करण जौहर भी जुड़वां बच्चों के पिता है। उन्होंने भी पिता बनने के लिए सेरोगेसी को चुना था।
बॉलीवुड में इससे पहले भी ऐसे बहुत से कपल है जो सेरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स टॉप पर हैं।