लाइव न्यूज़ :

'कुली नंबर वन' को लेकर आई बड़ी खबर, एकता कपूर ने खरीदी फिल्म के राइट्स, जानें कब होगी रिलीज

By अमित कुमार | Updated: July 24, 2020 10:59 IST

नए साल के पहले दिन सिनेमाघरों में 'कुली नंबर वन' को रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है। वहीं एकता कपूर ने फिल्म वितरण की कमान अपने हाथों में ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 'कुली नंबर वन' के रीमेक को नए साल पर यानी 1 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'कुली नंबर वन' के वितरण अधिकार एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से दूरी बनाकर थिएटर खुलने का इंतजार किया है।

देशभर में करीब 4 महीने से कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन ने फिल्म इंडस्ट्री की रफ्तार को भी रोक दिया था। सभी थिएटर बंद होने के कारण फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही थीं। ऐसे में धीरे-धीरे फिल्म इंडियन इंडस्ट्री ट्रैक पर आ रही है। वहीं कुछ बड़ी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को भी आज ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। 

अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' के रीमेक को नए साल पर यानी 1 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'कुली नंबर वन' के वितरण अधिकार एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह फिल्म पहले 1 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो पाया। 

बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी फिल्म

फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से दूरी बनाकर थिएटर खुलने का इंतजार किया है। इस फिल्म को डेविड धवन ने बनाई है। ऐसे में डेविड के बड़े बजट वाली कॉमेडी फिल्म कुली नंबर 1 थियेटर में रिलीज की जाएगी। खबर के अनुसार मेकर्स ने इसे लेकर पिछले कुछ दिनों में कई बार मीटिंग की। कहा जा रहा है कि इन मीटिंग में सबने सर्वसम्मति से यही फैसला लिया कि डेविड धवन की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रिमेक है कुली नंबर वन

बता दें कि फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर वन का रीमेक है। इस साल ऑनलाइन रिलीज होने वाली फिल्मों के लिस्ट में अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब, सुशांत की दिल बेचारा, आलिया भट्ट की सड़क 2, अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, अभिषेक बच्चन की द बिग बुल, विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज और कुणाल खेमू की लूटकेस शामिल हैं।

टॅग्स :वरुण धवनएकता कपूरसारा अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच