लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! डेलीसोप क्वीन एकता कपूर बनी मां, घर में गूंजेगी अब बच्चे की किलकारियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 09:52 IST

तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर ने भी सेरोगेसी को चुना और मां बन गई हैं।

Open in App

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कपल है जो सेरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स टॉप पर हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेता तुषार कपूर भी इसी लिस्ट में शामिल होकर एक बेटे के पिता बने हैं। 

अब बहन एकता भी उनके कदम पर चल पड़ी हैं और मां बनी हैं। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार  तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर ने भी सेरोगेसी को चुना और मां बन गई हैं। वैसे तो एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन सेरोगेसी ने उनका मां बनने का सपना जरूर पूरा कर लिया है।

खबरे के अनुसार एकता ने 27 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है और उनका बच्चा एक दम स्वस्थ है। फिलहाल इस बात की एकता ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी हैं। हांलाकि वह पहले कह चुकी हैं कि वह सेरोगेसी से ही जल्द मां बनेंगी।

वहीं, एकता के भाई तुषार कपूर की तो, वो 3 साल पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य हैं जो कि एकता के काफी करीब है। एकता खुद लक्ष्य की देखभाल करना पसंद करती हैं। तुषार कपूर के अलावा करण जौहर भी जुड़वां बच्चों के पिता है। उन्होंने भी पिता बनने के लिए रेसोगेसी को चुना था।

टॅग्स :एकता कपूरतुषार कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काVIDEO: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' प्रोमो में तुलसी के रूप में लौटीं स्मृति ईरानी

टीवी तड़कास्मृति ईरानी ने Z+ सुरक्षा के तहत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड चुस्कीपोक्सो मामले फंसी एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर! मुंबई पुलिस ने 24 अक्टूबर को पेश होने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीश्रेयस तलपड़े की हॉरर और कॉमेडी फिल्म Kapkapiii का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीLove Sex Aur Dhokha 2: उर्फी जावेद करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू! एकता कपूर की फिल्म से जुड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?