लाइव न्यूज़ :

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में ये एक्ट्रेस निभा रही है सोनम के प्यार का रोल, सोशल मीडिया पर छाई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2019 16:38 IST

साउथ की स्टार रेजिना कासांद्रा फिल्म में सोनम कपूर के प्यार का रोल निभाती फैंस को नजर आने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 1 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली हैसोनम कपूर के प्यार का रोल साउथ की स्टार रेजिना कासांद्रा निभाती नजर आने वाली हैं

सोनम कपूर की शादी के बाद की पहली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 1 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। रिलीज से पहले उनके रील लाइफ प्यार का खुलासा हुआ है।  रेजिना कासांद्रा फिल्म में सोनम के प्यार का रो करेंगी।

मिड डे की खबर के अनुसार साउथ की स्टार  रेजिना कासांद्रा फिल्म में सोनम कपूर के प्यार का रोल निभाती फैंस को नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद हुआ है। अभी तक केवल शक जताया जा रहा था कि फिल्म में सोनम एक महिला के ही प्यार में लिप्त दिखाई जाएंगी।

लेकिन अब ये भी सामने आ गया है कि इस अहम रोल को कौन पर्दे पर निभाने वाला है। फिलहाल  रेजिना कासांद्रा की अलग अलग फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं फैंस उनको जमकर सर्च कर रहें और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक छोटे शहर की एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो होमोसेक्स से प्यार कर बैठती है और फिर होता है बगावत का सीन। कहा जा रहा है कि स्वीटी (सोनम) अपनी बचपन की दोस्त से प्यार करने लगेंगी।

फिल्म के पोस्ट व ट्रेलर से खुला राज

हाल ही में सामने आए पोस्टर में सोनम कपूर दूसरी फीमेल एक्टर को गले मिलते दिख रही हैं। अब फैंस के मन में सवाल होगा कि ये दूसरी एक्ट्रेस कौन है तो ये एक्ट्रेस कोई और नहीं  रेजिना कासांद्रा हैं। फिल्म के ट्रेलर सामने आने के बाद हर किसी को फिल्म की कहानी और उनके ससपेंस को लेकर जागरुकता थी जो अब इस पोस्टर के साथ खत्म हो सकती है।

 ये पोस्टर हमें इस अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी की पूरी तस्वीर क्लियर हो गई है। फिल्म को शैली चोपड़ा धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है जोकि एक बड़े पर्दे पर संघर्ष को दिखाने की कोशिश करती है। 

फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की टैगलाइन, ‘प्यार को रहने दो और प्यार को आज़ाद करो’, ने निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग पर असर डाला है। फिल्म के सॉन्ग इश्क मीठा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पहले लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है।

वहीं, फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया और दूसरा ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ है। फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है। यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है। जिसका विरोध उसके परिवार और समाज के लोग करते हैं। फिल्म इसी ताने बाने में बुनी हुई है

जबकि फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत होती है ह‍िंदू लड़की (सोनम कपूर) और मुस्ल‍िम लड़के (राजकुमार राव) की लवस्टोरी से, लेकिन बीच में लड़की के भाई को पता चल जाता है कि उसकी बहन का अफेयर लड़के से नहीं है। इस बात को ट्रेलर में खुलकर तो नहीं बताया जाता।

कमाई पर पड़ेगा असर

अब जैसा कि फैंस के सामने है कि फिल्म का सारा सस्पेंस फैंस के सामने पेश हो गया है तो अब इसको लेकर फैंस का एक्साइटमेंट भी खत्म हो गया है। ऐसे में कही ऐसा ना हो कि फिल्म की कमाई पर इसका असर ना पड़े। लेकिन जिस तरह से फिल्म की कहानी उजागर हुई है उससे तो यही साफ हो रहा है कि इसका असर कमाई पर पड़ने वाला है। 

टॅग्स :एक लड़की को देखा तो ऐसा लगासोनम कपूरअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?