लाइव न्यूज़ :

फरवरी में रिलीज हो रही हैं बॉलीवुड की ये 3 बड़ी फिल्में, देखना होगा कौन किस पर पड़ेगा भारी

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2019 12:45 IST

फरवरी महीने की शुरूआत ही सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से हो रही है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी महीने में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

साल 2019 का जनवरी महीना बॉलीवुड के नजरिए से काफी कारगर रहा। इस महीने उरी द सर्जिकल स्ट्राइस, मर्णकर्णिका और ठाकरे जैसी फिल्मों ने लोगों का दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर भी तीनों ही फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की। फरवरी महीने की बात करें तो इस महीने भी बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज होने जा रही है। तीनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं। आप भी जानिए कौन सी हैं ये फिल्में और कब हो रही हैं रिलीज। 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (1 फरवरी)

फरवरी महीने की शुरूआत ही सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से हो रही है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सेम सेक्स रिलेशनशिप पर है। ट्रेलर देखकर ये बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनम ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर बेटी सोनम के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में राजकुमार राव और जूही चावला भी दिखाई देंगे। 

गली बॉय (14 फरवरी)

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की कहानी साधारण गलियों में रहने वाले हुनरबाज युवाओं की कहानी है। फिल्म मुंबई के रैपर डिवाइन और नावेद की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। जिसे बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। जोया अख्तर हमेशा ही अपनी कुछ हट कर फिल्मों के लिए जानी जाती है। इस फिल्म के टीजर और अपना टाइम आएगा गाने के बाद से ही इस फिल्म के रिलीज होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। 

टोटल धमाल (22 फरवरी)

ये कह सकते हैं कि टोटल धमाल फिल्म इस साल की पहली मल्टी स्टार्र फिल्म है। जिसमें बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस टोटल धमाल में अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा दिखाई देंगे। 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।   

टॅग्स :एक लड़की को देखा तो ऐसा लगागली ब्वॉयटोटल धमालअजय देवगनअनिल कपूरमाधुरी दीक्षितसोनम कपूरराजकुमार रावआलिया भट्टरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया