लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के मामले में एक्टर ऐजाज खान 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: April 19, 2020 16:20 IST

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दे चुके खान को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान की गयी टिप्पणी के सिलसिले में शनिवार को खार थाने में बुलाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले ऐजान खान को पिछले साल जुलाई में कुछ आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने तब कहा था कि इन वीडियो से कथित तौर पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा हो सकती है।

फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार अभिनेता ऐजाज खान को रविवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जिसने खान को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। खान की वकील नाजनीन खत्री ने उनके लिए जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए कहा कि उनका अपराध जमानती नहीं है जिसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दे चुके खान को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान की गयी टिप्पणी के सिलसिले में शनिवार को खार थाने में बुलाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कबदुले ने कहा, ‘‘अभिनेता को बांद्रा महानगर अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 24 अप्रैल तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अब उन्हें बांद्रा थाने में हवालात में रखा जाएगा। हम मामले में आगे जांच कर रहे हैं।’’ इससे पहले ऐजान खान को पिछले साल जुलाई में कुछ आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने तब कहा था कि इन वीडियो से कथित तौर पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा हो सकती है। इससे पहले खान को अक्टूबर 2018 में कथित रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल