लाइव न्यूज़ :

ED के सूत्रों का दावा: दो-तीन साल में ही सुशांत सिंह राजपूत ने कमा लिए थे 30-35 करोड़ रुपए, फिल्म मिलने में भी नहीं हो रही थी दिक्कत

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 19:55 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के साथ ही उनके पैसों को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर पैसा गबन का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत केस की जांच कर रही ईडी ने इन सभी बातों को नकार दिया है।ईडी के सूत्रों की मानें तो सुशांत आर्थिक रूप से काफी मजबूत थे। पिछले दिनों ईडी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर रहीं जयंती साहा का बयान दर्ज किया।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कई तरह की अटकले लगाई जा रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि सुशांत आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे तो वहीं कुछ ने फिल्मों में काम नहीं मिलने को उनकी मौत से जोड़कर देखा। हालांकि, सुशांत केस की जांच कर रही ईडी ने इन सभी बातों को नकार दिया है। ईडी के सूत्रों की मानें तो सुशांत आर्थिक रूप से काफी मजबूत थे। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सुशांत ने पिछले दो-तीन साल में 30 से 35 करोड़ रुपए की कमाई अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए की थी। यह दावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि सुशांत को फिल्मों के ऑफर भी आ रहे थे। लिहाजा उन्हें काम मिलने में भी कोई परेशानी नहीं हो रही थी। 

सुशांत की टैलेंट मैनेजर रहीं जयंती साहा ने दर्ज कराया बयान

पिछले दिनों ईडी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर रहीं जयंती साहा का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि कि सुशांत ने पिछले दो-तीन साल में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से 30-35 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके अलावा सुशांत के परिवार वाले और दोस्त भी ईडी को दिए गए बयान में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि एक्टर को इस तरह की कोई समस्या नहीं थी। 

रिया के CA को ED ने भेजा समन

बताया जा रहा है कि ईडी रिया चक्रवर्ती के सीए सितेश से सुशांत मामले में इनकम को लेकर पूछताछ करने वाले हैं। एक्टर की आय के लेखा जोखा से लेकर 15 करोड़ की हेराफेरी को लेकर ईडी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ करेगा। वहीं रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!