लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के अकांउट में नहीं ट्रांसफर हुए सुशांत सिंह राजपूत के 15 करोड़ रुपये, ED ने जांच में किया बड़ा खुलासा

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 09:20 IST

रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने जांच में पाया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे। सुशांत के अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला है।ईडी यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि सुशांत के अलावा उनके डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल और कौन-कौन कर रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था। 

रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं। पिछले दिनों रिया से ईडी ने 18 घंटे पूछताछ की, जिसमें ऐक्ट्रेस के अकाउंट में कोई बड़ा ट्रांसफर नहीं दिखा। रिया और उनके घरवालों के अकाउंट में सुशांत के खाते से कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई थी।

जांच में नहीं मिल रहा 15 करोड़ का कोई सबूत

ईडी ने जांच में पाया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे। लेकिन यह पैसे रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए थे। सुशांत के अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला है। ऐसे में अब ईडी यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि सुशांत के अलावा उनके डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल और कौन-कौन कर रहा था। 

55 लाख रुपये की हो रही है जांच

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के प्राइमरी अकाउंट से 55 लाख रुपये निकाले गए हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है। जांच में इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि सुशांत के किसी अकाउंट के साथ रिया चक्रवर्ती का कोई जॉइंट अकाउंट नहीं था। सुशांत की एक्स बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी ने अपने बयान में कहा था कि रिया चक्रवर्ती पिछले काफी समय से सुशांत के सारे फाइनैंशल और प्रफेशनल डिसीजंस ले रही थीं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!