लाइव न्यूज़ :

Drugs Case: भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया को झटका, मुंबई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 22, 2020 15:30 IST

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है...

Open in App
ठळक मुद्देमुसीबत में घिरे भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया।मुंबई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका।दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Bharti Singh Drugs Case: मुंबई की अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि भारती सिंह को अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार (21 नवंबर) को गिरफ्तार किया गया था। इसके एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

भारती सिंह के घर से बरामद किया गया गांजा

गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘‘भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’’

मंत्री नवाब मलिक उठा चुके सवाल

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मामले पर कहा, "एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। वह नशेड़ी हैं उन्हें नशा मुक्ति केंद्र (rehab) भेजा जाना चाहिए, जेल नहीं। एनसीबी का कर्तव्य ड्रग तस्करों को ट्रैक करना है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या NCB फिल्म इंडस्ट्री से ड्रग्स सेवन करने वालों की गिरफ्तारी करके ड्रग तस्करों को बचा रही है?"

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।

टॅग्स :भारती सिंहद कपिल शर्मा शोसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्की41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?