लाइव न्यूज़ :

दृश्यम 2 पब्लिक रिएक्शनः अजय देवगन, तबू, अक्षय खन्ना की थ्रिलर ने लोगों पर किया जादू, बताया 'पॉवर पैक्ड'

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2022 10:37 IST

दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। पहले भाग को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। कामत के निधन के बाद अभिषेक ने दृश्यम 2 के निर्देशन की कमान अपने हाथ में ली।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर दृश्यम 2 को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म को 4 रेटिंग दी है।अजय देवगन, तबू, श्रेया सरन और अक्षय खन्ना की काफी तारीफ हो रही है।

Drishyam 2 Review: अजय देवगन सात साल बाद फिल्म दृश्यम के दूसरे पार्ट (Drishyam 2) के साथ दर्शकों के बीच लौट चुके हैं। यह फिल्म मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक है। अजय देवगन 2015 में दृश्यम लेकर आए थे और अब इसके दूसरे भाग यानी दृश्यम 2 को लेकर हाजिर हैं। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 दर्शक और फिल्म समीक्षक इस फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, ट्विटर पर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्विटर पर अजय देवगन ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म को जोरदार यानी पॉवर पैक्ड बताया है। उन्होंने फिल्म को 4 रेटिंग दी है। साथी ही अजय देवगन व अन्य अभिनेताओं की काफी तारीफ की है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म में कमाल किया है। 

फिल्म देख चुके कई दर्शकों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है जिसमें उन्होंने अजय देवगन के अभिनय की काफी तारीफें की है। कइयों ने कहा है कि फिल्म को लेकर अगर नकारात्मक समीक्षा आती है तो वे बॉयकॉट गैंग के लोग हो सकते हैं। एक यूजर ने लिखाः दृश्यम2 शानदार है। अभिषेक पाठक का प्रयास वास्तविक है...फिल्म को वास्तव में रोमांचकारी बनाते हैं... सराहनीय पटकथा-लेखन, विशेष रूप से दूसरा भाग। दर्शकों को प्रभावित करने की उनकी शक्ति किक है। यहां देखें कुछ अन्य की प्रतिक्रियाएंः 

दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। पहले भाग को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। कामत के निधन के बाद अभिषेक ने दृश्यम 2 के निर्देशन की कमान अपने हाथ में ली। फिल्म एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपए कमा चुकी है। एडवांस बुकिंग में करीब डेढ़ लाख टिकट बिक चुके थे। 

इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है। अक्षय खन्ना फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। अक्षय के आने के बाद केस रिवाइव होता है और पुलिस दोबारा लाश को खोजने में लग जाती है। इस बार पुलिस पूरी तैयारी के साथ विजय और उसके परिवार को पकड़ना चाहता है। मूल मलयालम से हिंदी रीमेक की पटकथा थोड़ी अलग रखी गई है। फिल्म में विजय सलगांवकर (अजय देवगन) प्रोड्यूसर बन चुका है और वह एक थिएटर का मालिक भी है। फिल्म को काफी रोमांचक प्लॉट के साथ अभिषेक पाठक ने लिखा है।

टॅग्स :अजय देवगनअक्षय खन्नातब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?