लाइव न्यूज़ :

दूरदर्शन से फिर हुई बड़ी गलती, रामायण का एपिसोड रिपीट होने पर भड़के फैंस का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 10:17 IST

रामयाण को सालों बाद भी लोग उसी उत्साह के साथ देख रहे हैं। ऐसे में चैनल की लापरवाही फैंस को नागवार गुजर रही है और लोग लगातार इसके प्लानिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है।सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

लोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है।टीआरपी में इस सीरियल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की गद्दी पा ली। सीरियल अब अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा। 

शुक्रवार की रात एक बार फिर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट देखकर दर्शक निराश हो गए। दरअसल शुक्रवार सुबह के दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्धा हुआ। युद्ध भूमि में रावण विजय रथ लेकर पहुंचता है इसके बाद खुद देवराज इंद्र राम जी के लिए दिव्य रथ भेजते हैं।

इंद्र ये रथ इसलिए भेजते हैं ताकि राम जी रावण से बारबार में युद्ध कर सकें। लेकिन शुक्रनार की शाम को फिर से यही एपिसोड रिपीट कर दिया गया जिससे फैंस खासा निराश हो गए। इतना ही नहीं, जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर दूरदर्शन को घेरना शुरू कर दिया। किसी ने चैनल पर धोखा देने का आरोप लगाया तो किसी ने रिपीट एपिसोड ना दिखाने की मांग की।  हालांकि इन सबके बीच प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कुछ ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि रामायण में युद्ध कांड एपिसोड में दर्शकों की ज्यादा रुचि देखते हुए अगले दो दिन तक रिपीट एपिसोड दिखाए जाएंगे। शनिवार सुबह और रात के नौ बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।

टॅग्स :रामायणअरुण गोविलदीपिका चिखलियासुनील लहरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल