लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के साथ 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की अभिनेत्री जारा और उनके पति पर सेक्स करने का आरोप, पीड़िता ने कहा, शराब पिलाकर ओरल सेक्स करने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: May 2, 2022 11:01 IST

बालिग हो चुकी पीड़िता ने नॉटिंघम क्राउन कोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि 2005 में उसका यौन शोषण शुरू हुआ। वह उस वक्त 13 साल की थी। और यह सिलसिला उसके 15 साल के होने तक चलता रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने आरोप लगाया कि जारा ने शराब पिलाकर विक्टर के साथ ओरल सेक्स को कहा थाबड़ी हो चुकी पीड़िता ने यह भी बताया कि उस वक्त जारा और विक्टर की शादी नहीं हुई थी

लंदनः 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की अभिनेत्री जारा फिथियन और उनके पति विक्टर मार्क पर नाबालिग लड़की के साथ सेक्स करने और घुटने तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगा है। बालिग हो चुकी पीड़िता ने अदालत में स्टार दंपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका 13 से 15 वर्ष की उम्र तक यौन शोषण होता रहा।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी हो चुकी पीड़िता ने नॉटिंघम क्राउन कोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि 2005 में उसका यौन शोषण शुरू हुआ। वह उस वक्त 13 साल की थी। और यह सिलसिला उसके 15 साल के होने तक चलता रहा। पीड़िता की सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है।

 जारा व उनके पति ने महिला के आरोपों से इनकार किया है। हालांकि दंपति और उनके प्रतिनिधियों ने मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बीबीसी के अनुसार महिला ने पुलिस साक्षात्कार में कहा, "मुझे पता था कि यह गलत था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि स्थिति से कैसे बाहर निकलना है या कुछ भी कहना है।" "मुझे याद है कि मैं उस समय जारा की प्रतिक्रिया को कॉपी करने की कोशिश कर रही था, क्योंकि मैंने उसकी तरफ देखा औ उसके जैसा बनने की कोशिश की।"

उसने यह भी आरोप लगाया है कि दुर्व्यवहार तब शुरू हुआ जब फिथियन ने उसे शराब दी और उसे मार्के के साथ मुख मैथुन (ओरल सेक्स) करने के लिए राजी किया। नॉटिंघम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसने इस बात की भी गवाही दी कि उसे ऐसा लगा जैसे जारा ने उसे "यौन गतिविधियों में बेहतर होने" के लिए "प्रशिक्षित" कर रही हो।

बीबीसी ने बताया कि पुलिस साक्षात्कार में महिला ने यह भी कहा कि विक्टर ने कथित दुर्व्यवहार के बारे में किसी को बताने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कथित दुर्व्यवहार के समय जारा और विक्टर की शादी नहीं हुई थी। जारा 20 या 21 वर्ष की थीं और मार्क 42 या 43 वर्ष के रहे होंगे।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?