लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री ने कहा-हमारा छीनने वालों को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा निशाना-चीन के बारे में कुछ करें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2020 11:05 IST

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में एक कार्यक्रम में बात करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने चीन समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की है

Open in App
ठळक मुद्देसीमाओं का उल्लंघन करने पर दिए अमित शाह के बयान पर ऋचा चड्ढा ने निशाना साधा है ऋचा को फैंस ने आखिरी बार पंगा फिल्म में देखा था

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में पाकिस्तान के द्वारा सीमा पर की जा रही हरकतों पर चुप्पी तोड़ी है। अमित शाह ने कहा है कि भारत ने कोई भी विस्तारवादी नीति को नहीं अपनाया है। ऐसे में हम अपनी सीमाओं पर किसी का भी उल्लंघन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर कोई भी ऐसा करता है तो हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। ऐसे में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस पर निशाना साधा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में ऋचा चड्ढा ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि चीन का भी कुछ करें।ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। ऋचा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं।

ऋचा चड्ढा ने एक बार फिर से अमित शह को लेकर ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऋचा ने अमित शाह की बात का जवाब देते हुए कहा है कि चीन का भी कुछ कर लें। बता दें कि अमित शाह ने सीमा विवाद को लेकर कहा था, "हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।  अमित शाह ने इसके अलावा चीन पर कहा कि कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह अकसर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म पंगा में नजर आई थीं, जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऋचा जल्द अली जफर के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार