लाइव न्यूज़ :

मुझे मिस ना करें, मैं जल्द आऊंगी एफआईआर के बाद कंगना ने कसा तंज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2020 08:54 IST

कंगना के ऑफिस पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुलडोजर चलवा दिया था. इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. रही बात बांद्रा में दर्ज किए गए ताजा एफआईआर की

Open in App
ठळक मुद्देकंगना केलिए नवरात्रि के पहले ही दिन नई मुसीबत आ गईकंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ

कंगना रणावत केलिए नवरात्रि के पहले ही दिन नई मुसीबत आ गई. कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ. बांद्रा कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद कंगना ने एक बार फिर महाराष्ट्र की सरकार पर निशाना साधा. कंगना ने सरकार पर तंज करते हुए लिखा है, ''कौन-कौन नवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं? जैसा कि मैं भी व्रत पर हूं, तो ये तस्वीरें आज की सेलिब्रेशन की है.

इस बीच मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. लगता है, महाराष्ट्र में बैठी पप्पू सेना को मुझसे बहुत लगाव हो गया है, मुझे इतना मिस ना करें, मैं जल्द वहां आऊंगी.'' गौरतलब है कि इससे पहले भी कंगना और शिवसेना के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. इसके बाद कंगना के ऑफिस पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुलडोजर चलवा दिया था.

इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. रही बात बांद्रा में दर्ज किए गए ताजा एफआईआर की, तो कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद की शिकायत के बाद कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयदेव वाई घुले ने शुक्रवार को जारी किए थे. शिकायतकर्ता ने अभिनेत्री और उनकी बहन पर आरोप लगाया कि उन्होंने बीते दो महीने से अपने ट्वीट और टीवी इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश की है.

उन्होंने ट्वीट में बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिनसे न केवल उनकी बल्कि कई अन्य कलाकारों की भावनाएं भी आहत हुई हैं. सैयद ने आरोप लगाया कि कंगना कलाकारों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रही हैं. उनकी बहन ने भी दो धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं हैं.

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?