लाइव न्यूज़ :

मिलेनियम ईयर ने दिया को बहुत कुछ सिखाया, कहा-कॉम्पीटिशन में यकीन नहीं करती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 21, 2020 06:35 IST

दीया मिस इंडिया 2000 की रनरअप रहीं हैं और उसके बाद उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक का ताज जीता था.

Open in App
ठळक मुद्देदीया मिर्जा को 'मिस एशिया पैसिफिक' का ताज जीते लगभग 20 साल हो गए हैं. उन्होंने कहा, ''मुझे एक मॉडलिंग एजेंट ने 16 साल की उम्र पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया था.

दीया मिर्जा को 'मिस एशिया पैसिफिक' का ताज जीते लगभग 20 साल हो गए हैं. उन्होंने साल 2000 में यह टाइटल जीता था. अपने इस दौर की याद ताजा करते हुए दीया कहती हैं कि उन्होंने कभी भी कॉम्पीटिशन में विश्वास नहीं किया. उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है जैसे अभी सिर्फ 20 साल ही हुए हैं. मैं उस वक्त बहुत यंग थी जब ये सब हुआ था.

वो एक्सपीरियन्स मुझे अब भी जवान महसूस कराता है. मैं तब अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती थी. साल 2000 जिंदगी का नया मिलेनियम ईयर था. उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया था. आशा, वादे और एक्साइटमेंट.'' दीया का कहना है कि उन्होंने कभी ब्यूटी पीजेंट जीतने के बारे में ृसोचा नहीं था.

उन्होंने कहा, ''मुझे एक मॉडलिंग एजेंट ने 16 साल की उम्र पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया था. उसके बाद हर चीज बड़ी तेजी से हो हुई जैसे कि एडवरटाइजिंग, कैंपेनिंग, फैशन शो, एडिटोरियल शूट्स. एक बाद एक चीजें होती गईं और मैं हैदराबाद से मिस इंडिया ब्यूटी पीजेंट के लिए चुनी गई. मुझे याद है मेरी मां बहुत खुश थी कि मैंने इसमें हिस्सा लिया. ये एक जर्नी है जिसकी वजह से मुझे प्यार और हिम्मत मिली पर मैं फिर भी अकेली थी.

एक इंडिविजुअल के तौर पर मैं कॉम्पीटिशन पर विश्वास नहीं रखती. इसलिए मेरे लिए ये काफी अजीब था पर मैंने खुद को एंजॉय किया और बहुत कुछ सीखा.'' दीया मिस इंडिया 2000 की रनरअप रहीं हैं और उसके बाद उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक का ताज जीता था.

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?