लाइव न्यूज़ :

‘रुस्तम’ की वर्दी की नीलामी पर विवाद: नौसेना अधिकारी ने दी धमकी, ट्विंकल करेंगी कानूनी कार्रवाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 13:23 IST

अक्षय ने 2016 में आई फिल्म में पहनी नौसेना अधिकारी वर्दी को बेचने का ऐलान किया था जिसका समर्थन उनकी पत्नी ट्विंकल ने किया था। 

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भारतीय नौसेना के एक अधिकारी के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह हिंसक धमकियों से जवाब नहीं देंगी बल्कि कानून कार्रवाई करेंगी। इस अधिकारी ने ‘रुस्तम’ फिल्म में अक्षय कुमार द्वारा पहनी गई पोशाक को नीलाम नहीं करने की धमकी दी है। अक्षय ने 2016 में आई फिल्म में पहनी नौसेना अधिकारी वर्दी को बेचने का ऐलान किया था जिसका समर्थन उनकी पत्नी ट्विंकल ने किया था। 

ट्विंकल की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खासी आलोचना भी हुई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत के संदेश को वरिष्ठ पत्रकार संदीप उन्नीथन ने ट्विटर पर साझा किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल अहलावत ने ट्विंकल को चेताया है कि अगर उन्होंने पोशाक को नीलाम करने की कोशिश की तो वह ट्विंकल पर मुकदमा कर देंगे। 

उन्होंने कहा है कि, ‘‘अगर आप हमारे सम्मान को छूएंगी तो हम आपकी नाक तोड़ देंगे।’’ टि्वंकल ने कहा कि,  किसी फिल्म में पहनी गई वर्दी को नीलाम करके उससे प्राप्त पैसों का इस्तेमाल उपकारी काम में करने का फैसला लेने वाली महिला को शारीरिक क्षति पहुंचाने की धमकी दी जाती है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि, क्या एक समाज के नजरिए से इस तरह की धमकी देना सही है? मैं इसका जवाब हिंसक धमकियां देकर नहीं दूंगी बल्कि मैं कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगी। 

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाअक्षय कुमारनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?