लाइव न्यूज़ :

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की सामने आई आखिरी वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 14:47 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की आखिरी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दिशा अपने दोस्तों और मंगेतर के साथ जमकर पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये उनकी मौत से कुछ समय पहले की वीडियो है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया थाबताया जा रहा है कि दिशा की मौत हुई उस वक्त उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। 

सुशांत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिशा सालियन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिशा दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो जिस समय दिशा ने आत्महत्या की थी उसी रात उसने अपने दोस्तों व मंगेतर के साथ पार्टी की थी और शराब का सेवन भी किया था। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिशा की मौत से कुछ समय पहले की है।

मालूम हो, पटना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया था। इस रिपोर्ट में कई बातों का खुलासा किया गया। बताया जा रहा है कि दिशा की मौत हुई उस वक्त उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह बात अब तक मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को शुरू से ही शक था कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि इस मामले में कोई और राज छिपा है। पटना पुलिस जब इस मामले की जांच करने की कोशिश की तो मुंबई पुलिस से उन्हें सहयोग नहीं मिला। 

मुंबई पुलिस ने यहां तक कह दिया कि दिशा के केस से जुड़ी फाइलें डिलिट हो गई हैं। अब ऐसे में बिहार पुलिस दिशा की सुसाइड मामले में तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस बीच दिशा सालियान की मां का बयान सामने आया था। आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा था 'मेरी बेटी को बदनाम करना बंद करिए। उसके साथ खेलिए मत। वो हमारी एकलौती बच्ची थी। हमने अपने एकलौती बेटी को खो दिया है। ऐसे में अब उसकी इमेज खराब की जा रही है और अब उसकी मौत के बाद वो हमारे पीछे पड़े हैं। वो हमें बदनाम करके मार देना चाहते हैं।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!