लाइव न्यूज़ :

पिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2025 11:01 IST

Disha Salian Death Case: पिछले हफ्ते, दिशा के पिता सतीश सालियान ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की, जिनके तहत जून 2020 में दिशा की मौत हुई थी।

Open in App

Disha Salian Death Case: मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में दिशा सालियान की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है और कहा गया है कि सालियान पिता द्वारा पैसों का दुरुपयोग किये जाने समेत विभिन्न कारणों से अवसाद से जूझ रही थीं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिशा सालियन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक थीं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने 8 जून, 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में जनकल्याण नगर में इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

घटना की जांच करने वाली मालवणी पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट चार फरवरी, 2021 को (दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट के नियमों के अनुसार) एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी थी। अधिकारी ने कहा कि जांच के तहत मालवणी पुलिस ने सालियान के दोस्तों और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए।

उन्होंने कहा कि इस दौरान यह पता चला कि कामकाज में असफलता, दोस्तों के साथ गलतफहमी और पिता द्वारा उसके पैसे का दुरुपयोग करने के कारण सालियान परेशान थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन अभिनेताओं के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियन अपनी कंपनी की ओर से संवाद कर रही थीं।

मामले पर सियासी बवाल खड़ा होने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, हालांकि इसकी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। पिछले हफ्ते, दिशा के पिता सतीश सालियान ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करके उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की, जिनके तहत जून 2020 में दिशा की मौत हुई थी।

उन्होंने उच्च न्यायालय से शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को स्थानांतरित करने का आदेश देने का भी आग्रह किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिसआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारतबिहार की राजधानी पटना में महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार