लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ को इंम्प्रेस करने के लिए दिशा पाटनी ने किए 'भारत' के खतरनाक स्टंट, कहा-बहुत दिनों से कर रही हूं कोशिश...

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2019 09:35 IST

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर, तब्बूू और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे।

Open in App

बॉलीवुड के कुछ ब्यूटिफुल कपल्स में से एक हैं दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ। हलांकि दोनों के डेटिंग की खबरें जमकर चर्चा में है मगर दोनों ने कभी खुलकप अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा नहीं किया है। जब भी दोनों से उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया तो कपल ने यही कहा कि दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वहीं अब फाइनली दिशा पाटनी ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

दिशा इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं फिल्म के लिए बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे टाइगर के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो बहुत दिनों से टाइगर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अभी भारत फिल्म की है मैंने फिल्म में सारे स्टंट इसीलिए किए ताकि टाइगर मुझसे इम्प्रेस हो जाएं। हां हम एक-दूसरे के साथ खाना खाने बाहर जाते हैं मगर इसका ये मतलब नहीं कि वो मुझसे इम्प्रेस हो गए हैं। आपको अगली बार टाइगर से इस बारे में पूछना चाहिए। वो बहुत शर्मिले हैं मैं भी बहुत शर्मीली हूं तो बस कोई आगे नहीं बढ़ रहा।'

टाइगर और दिशा ने एक साथ फिल्म बाघी 2 में काम किया था। वहीं अक्सर ये कपल इवेंट्स और अवॉर्ड नाइट में एक साथ नजर आ जाता है। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं। ये बात उस समय और कंफर्म हो गई जब दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी फोटो शेयर की थी।

सलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर, तब्बूू और जैकी श्रॉफ दिखाई देंगे।

टॅग्स :दिशा पाटनीटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?