लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी की तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2020 14:52 IST

फोटोग्राफर्स अक्सर फोटो के लिए बॉलीवुड स्टार्स का इंतजार करते रहते हैं। रविवार शाम भी कुछ फोटोग्राफर दिशा के थिएटर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देथिएटर से बाहर आते वक्त दिशा चुपचाप अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थीं, तभी कुछ फोटोग्राफर ने उनसे फोटो की रिक्वेस्ट की। हिंदी सिनेमा में दिशा को पहचान फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली।

बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। दिशा ने अपनी एक्टिंग से सभी को खासा प्रभावित किया। रविवार को जुहू के थिएटर से फिल्म देखने के बाद दिशा के बाहर आते समय दिशा पाटनी के बॉडीगॉर्ड की एक फोटोग्राफर से बहस हो गई। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। 

दरअसल, फोटोग्राफर्स अक्सर फोटो के लिए बॉलीवुड स्टार्स का इंतजार करते रहते हैं। रविवार शाम भी कुछ फोटोग्राफर दिशा के थिएटर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।  थिएटर से बाहर आते वक्त दिशा चुपचाप अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थीं, तभी कुछ फोटोग्राफर ने उनसे फोटो की रिक्वेस्ट की। इसके बाद बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का मारकर पीछे किया।

इसके बाद फोटोग्राफर और बॉडीगार्ड के बीच बहस होने लगी। हालांकि, बाद में दिशा के मैनेजर ने फोटोग्राफर से माफी मांग ली। बता दें कि दिशा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम वर्ष 2015 में तेलुगु फिल्म लोफ़र से रखा था। इसके बाद हिंदी सिनेमा में दिशा को पहचान फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली। दिशा ने बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने कुछ विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। दिशा फिल्म कुंगफू में जैकी चैन के अपोजिट भी नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :दिशा पाटनीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल