लाइव न्यूज़ :

Shocking: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज ने कहा- मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 16:41 IST

विशाल ने पाक में ही कहा है कि वह पाकिस्तान को प्यार करते हैं। विशाल ने कहा है कि अगर पाकिस्तान और भारत एक हो जाते हैं तो वे बड़ी ताकत बन सकते हैं।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: 7 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके विशाल भारद्वाज ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान से प्यार करते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कराची में वह पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी पत्नी रेखा भारद्वाज के साथ पहुंचे थे। 

इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान विशाल ने एक ऐसा बयान दिया, जो वायरल हो रहा है। विशाल ने यहां कहा है कि वह पाकिस्तान  को प्यार करते हैं।विशाल ने कहा है कि अगर पाकिस्तान और भारत एक हो जाते हैं तो वे बड़ी ताकत बन सकते हैं।

 इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पाक में हमारे लिए प्यार बढ़ा है, मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। लेकिन इस बात का दुख है कि भारत -पाकिस्तान के बीच हमेशा टेंशन बनी रहती है। उन्होंने दोनों देशों के बीच की दूरी के लिए देश की राजनीति और नेताओं को जिम्मेदार माना है। करीब 5 साल बाद विशाल पाकिस्तान पहुंचे थे।

 अपने इस आगमन पर उन्होंने कहा कि  यहां आने के बाद मुझे दोबारा आने का कारण मिल जाता है। इतने सालों में भी यहां कुछ नहीं बदला, बस प्यार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :विशाल भारद्वाजपाकिस्तानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल