लाइव न्यूज़ :

विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगानेवाले निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन, 80 के दशक में कई हीट फिल्में दीं

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2022 13:26 IST

शिव कुमार खुराना के लिए विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा- एक अच्छे इंसान की आत्मा को शांति मिले। इस नुकसान को सहन करने की ताकत ईश्वर उनके परिवार को दे।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद खन्ना को स्टार बनानेवाले शिव कुमार ही थे जिन्होंने बतौरा हीरो उनपर दांव लगाया था।निर्देशन के अलावा उन्होंने बतौर निर्माता भी काफी काम किया।

मुंबईः जाने-माने फिल्म निर्देशक शिव कुमार खुराना का निधन हो गया है। शिव कुमार ने 1970-80 के दशक में  कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। वह 83 वर्ष के थे। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते शिव कुमार ने ब्रह्माकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती थे। फिल्ममेकर के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया श्रद्धांजलि दी है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिव कुमार खुराना को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। बढ़ती उम्र के कारण उनका शरीर शिथिल हो गया था और वो बीमार रहने लगे थे। शिव कुमार खुराना के लिए विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा- एक अच्छे इंसान की आत्मा को शांति मिले। इस नुकसान को सहन करने की ताकत ईश्वर उनके परिवार को दे। विंदू दारा को खुराना ने 'करन' फिल्म में मौका दिया था।

यही नहीं, विनोद खन्ना को स्टार बनानेवाले शिव कुमार ही थे। उन्होंने विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगाया था। क्योंकि उन दिनों विनोद खन्ना नकारात्मक भूमिकाओं में काफी पसंद किए जाते थे। 'हम तुम और वो' से पहले निगेटिव रोल्स में उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी। 1970-80 के दशक में  उन्होंने  'बदनाम', 'बदनसीब', 'बे आबरू', 'सोने की जंजीर' और 'इंतकाम की आग' सरीखी फिल्में बनाईं।

निर्देशन के अलावा उन्होंने बतौर निर्माता भी काफी काम किया। उन्होंने 'दगाबाज', 'हम तुम और वह', 'अंग से अंग लगाए' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारविनोद खन्नाफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल