लाइव न्यूज़ :

'द वॉरियर' के निर्देशक एन. लिंगुसामी व उनके भाई को हुई 6 महीने जेल की सजा, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 11:45 IST

लिंगुसामी ने 2001 में ममूटी अभिनीत पारिवारिक नाटक आनंदम के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्हें रन (2002), संदाकोझी (2005), पैया (2010) और वेट्टई (2012) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे1.03 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद एन लिंगुसामी को अदालत में घसीटा गया था। लिंगुसामी ने कथित तौर पर प्रोडक्शन हाउस को एक चेक दिया था जो जो बाउंस हो गया।

मुंबईः फिल्म द वॉरियर के निर्देशक एन लिंगुसामी मुश्किल में आ गए हैं। पैया फेम डायरेक्टर को सैदापेट कोर्ट ने चेक फ्रॉड के मामले में 6 महीने कैद की सजा सुनाई है। सैदापेट सत्र अदालत में आज सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने लिंगुसामी और उनके भाई सुभाष चंद्रा को छह महीने की कैद की घोषणा की।

1.03 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद एन लिंगुसामी को अदालत में घसीटा गया था। मामला कुछ साल पहले का है। एक प्रोडक्शन हाउस ने लिंगुसामी द्वारा पैसे नहीं लौटाने को लेकर दोनों पर केस किया था। प्रोडक्शन कंपनी पीवीपी कैपिटल द्वारा लिंगुसामी और उनके भाई के खिलाफ 1 करोड़ से ज्यादा की रकम नहीं लौटाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

खबर के मुताबिक लिंगुसामी ने कथित तौर पर उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को एक चेक सरेंडर कर दिया, जो बाउंस हो गया। इस बीच, निर्देशक और उनके भाई ने मद्रास उच्च न्यायालय में सजा के खिलाफ फिर से अपील करने का फैसला किया है।

लिंगुसामी ने 2001 में ममूटी अभिनीत पारिवारिक नाटक आनंदम के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्हें रन (2002), संदाकोझी (2005), पैया (2010) और वेट्टई (2012) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। निर्देशक और उनके भाई ने हाउस- तिरुपति ब्रदर्स नाम से एक प्रोडक्शन भी बनाई है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो